logo

मूड

ट्रेंडिंग:

वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में अलग चेजिंग रूम, क्या है ECB का नियम?

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड में अलग चेजिंग रूम दिया जाएगा। उनके लिए इंग्लैंड के सभी 5 वेन्यू पर अलग चेंजिंग फैसिलिटी की व्यवस्था की जाएगी।

Viabhav Sooryavanshi Team India

वैभव सूर्यवंशी, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड दौरे पर एक खास नियम का पालन करना होगा। वैभव को इंग्लैंड के खिलाफ आगामी 5 मैचों की टी20 सीरीज के दौरान टीम इंडिया के अपने साथियों से अलग चेंजिंग रूम का इस्तेमाल करना होगा। उन्हें इंग्लैंड के सभी 5 वेन्यू पर अलग चेंजिंग रूम दिया जाएगा। 

 

द गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक, 15 साल के वैभव को मैच और टीम मीटिंग के दौरान भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में रहने की पूरी अनुमति होगी लेकिन कपड़े बदलने के लिए उन्हें अलग चेजिंग रूम का इस्तेमाल करना होगा। वह टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में भी कपड़े बदल सकते हैं। हालांकि इसकी तय समय पर ही अनुमति होगी और जब सीनियर साथी खिलाड़ी कपड़े बदलेंगे तो उन्हें ड्रेसिंग रूम से बाहर जाना पड़ेगा।

 

यह भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका पहली बार FIFA वर्ल्ड कप के नॉकआउट में पहुंचा, दक्षिण कोरिया बाहर?

वैभव पर क्यों लागू है यह नियम?

वैभव को अलग चेजिंग रूम देने का फैसला इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के 16 साल से कम उम्र के खिलाड़ियों पर लागू होने वाले सेफगार्डिंग नियमों के तहत लिया गया है। इंग्लैंड में इस तरह के नियम बेहद आम हैं। इंग्लिश प्रीमियर लीग में आर्सेनल के ईथन नवानेरी और मैक्स डॉवमैन को 16 साल का होने तक अपने टीम के साथियों से अलग चेंजिंग रूम का इस्तेमाल करना पड़ता था।

ICC का क्या नियम है?

ECB के प्रवक्ता ने वैभव को अलग चेजिंग रूम दिए जाने पर कहा कि यह सीरीज ICC के अधिकार क्षेत्र में आएगा। लिहाजा ICC के सेफगार्डिंग नियम लागू होंगे। इसके अलावा ECB की 'सेफ हैंड्स' पॉलिसी हर समय लागू रहती है। हालांकि ICC के नियम किसी बाइलेटरल सीरीज पर लागू नहीं होते हैं। तिस पर से अंडर-16 खिलाड़ियों के लिए वर्ल्ड क्रिकेट की गवर्निंग बॉडी के पास कोई खास नियम नहीं है।

 

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया से हार गया पाकिस्तान, अब सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी टीम इंडिया?

आयरलैंड में भारत को मिले 3 अलग-अलग कमरे

भारत के यूनाइटेड किंगडम (UK) दौरे की शुरुआत कल (26 जून) से हो रही है। टीम इंडिया पहले आयरलैंड में 2 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके बाद इंग्लैंड के लिए उड़ान भरेगी। समझा जा रहा है कि आयरलैंड में भी वैभव को अलग चेजिंग रूम का इस्तेमाल करने के लिए कहा जाएगा। भारत और आयरलैंड के बीच दोनों टी20 मैच बेलाफास्ट में होने हैं। बेलाफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट ग्राउंड में पवेलियन के अंदर भारत को तीन अलग-अलग कमरे दिए गए हैं और सभी जरूरी नियम बता दिए गए हैं।

वैभव के साथ ठहरेंगे उनके माता-पिता

वैभव की उम्र को देखते हुए उन्हें टीम प्रोटोकॉल से हटकर विशेष छूट दी गई है। वैभव के माता-पिता पूरे यूके दौरे पर उनके साथ ट्रैवल करेंगे। साथ ही उनके माता-पिता को उसी होटल में ठहरने की अनुमति दी गई है, जहां भारतीय टीम रुकेगी। ECB का मानना है कि इससे वैभव को उनके परिवार का पूरा सहयोग और केयर मिलेगा, जिसकी उन्हें जरूरत है।


और पढ़ें