logo

मूड

ट्रेंडिंग:

वैभव को अब टीम इंडिया में लाओ... पूर्व चीफ सेलेक्टर और कोच ने एक सुर में की मांग

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में शामिल करने की चर्चा जोरों पर है। पूर्व चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद और 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रहे मदन लाल ने कहा है कि इस युवा सनसनी को भारतीय टीम में मौका मिलना चाहिए।

Vaibhav Sooryavanshi 50 RR vs SRH IPL 2026

वैभव सूर्यवंशी, Photo Credit: RR/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

15 साल के वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में धमाल मचाने के बाद हर किसी की जुबां पर छाए हुए हैं। वैभव को टीम इंडिया में शामिल करने की मांग की जा रही है। इस चर्चा में भारतीय टीम के पूर्व चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद और 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रहे मदन लाल भी शामिल हो गए हैं। एमएसके प्रसाद ने वैभव को 'अति प्रतिभाशाली' और 'टी20 क्रिकेट में दुनिया का बेस्ट खिलाड़ी' करार देते हुए कहा कि इस महीने के आखिर में आयरलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया जाना चाहिए।

 

टीम इंडिया के कोच रह चुके मदन लाल का कहना है कि वैभव के पास सचिन तेंदुलकर , विराट कोहली और सुनील गावस्कर जैसी प्रतिभा और सोच है और वह चाहते हैं कि इस युवा सनसनी को जल्द से जल्द नेशनल टीम में शामिल किया जाए। हालांकि मदन लाल ने कहा कि अगर वैभव को सचिन जैसे दिग्गजों की श्रेणी में शामिल होना है तो उन्हें टेस्ट क्रिकेट में भी खुद को साबित करना होगा।

 

यह भी पढ़ें: 17 साल तक ट्रॉफी के लिए तरसी RCB अब कैसे जीत रही है? टीम के 'चाणक्य' ने खोला राज

इंडिया-ए टीम में चुने गए हैं वैभव

वैभव को श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया-ए टीम में चुना गया है। एमएसके प्रसाद को यकीन है कि वह श्रीलंका में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने न्यूज एजेंसी PTI से कहा, 'वह केवल असाधारण प्रतिभाशाली ही नहीं हैं। वह टी20 क्रिकेट में वर्ल्ड के बेस्ट खिलाड़ियों में शामिल हैं। उन्हें तुरंत ही भारतीय टीम में शामिल किया जाना चाहिए। इंडिया-ए के साथ श्रीलंका दौरे के बाद उन्हें आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना जाना चाहिए।' 

 

उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि उन्हें भारत की सीनियर टीम में चुना जा सकता है। मुझे पूरा विश्वास है कि वह श्रीलंका में इंडिया-ए की तरफ से अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उन्हें इंतजार करवाने का कोई मतलब नहीं होगा। वह जल्द ही भारत के लिए खेलेंगे और लंबे समय तक खेलते रहेंगे।' एमएसके प्रसाद ने इसके साथ ही कहा कि वैभव की उम्र अभी बहुत कम है और उनको अच्छी तरह से संभालना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि उन्हें कुछ समय के लिए (वीवीएस) लक्ष्मण या (राहुल) द्रविड़ के मार्गदर्शन में रहना चाहिए। वे ही ऐसे लोग हैं जो उन्हें विनम्र बनाए रख सकते हैं। इस स्तर पर उनके करियर को सही दिशा देने के लिए यह जरूरी है।'

 

यह भी पढ़ें: RCB की जीत का गुमनाम हीरो, जिसने पर्दे के पीछे से फ्लॉप टीम को बनाया चैंपियन

वैभव के आने से कौन जाएगा बाहर?

मदन लाल ने कहा कि उन्हें डर है कि वैभव की वजह से कुछ प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को टीम से बाहर किया जा सकता है। उन्होंने सोमवार (1 जून) को PTI से कहा, 'वैभव भी अभिषेक, संजू और ईशान जितने ही बेहतरीन हैं। हालांकि ये खिलाड़ी खुद को साबित कर चुके हैं, जबकि वैभव को अभी उस स्तर पर खुद को साबित करना बाकी है।' 

 

मदल ने कहा, 'कोई भी वैभव जैसी बल्लेबाजी नहीं कर सकता। जिस तरह का खेल उन्होंने दुनिया को दिखाया है, वह अविश्वसनीय है। हर कोच चाहेगा कि वह खेले, लेकिन टीम का संतुलन भी देखना पड़ता है। उसे बाहर नहीं बैठना चाहिए, वरना उसका आत्मविश्वास कम हो जाएगा। उसे किसी भी चीज से बचाने का तो कोई सवाल ही नहीं है।'


और पढ़ें