logo

ट्रेंडिंग:

पाकिस्तान के खिलाफ नहीं चले वैभव सूर्यवंशी, फिर भी शुभमन गिल को छोड़ा पीछे

विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पाकिस्तान के खिलाफ अच्छी शुरुआत मिली लेकिन वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। इसके बावजूद उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।

Vaibhav Suryavanshi vs Pakistan

शॉट खेलते वैभव सूर्यवंशी, Photo Credit: ICC

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के आखिरी सुपर-6 मुकाबले में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने है। इस हाई-वोल्टेज मैच में पाकिस्तान ने भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। विस्फोटक ओपनर वैभव सूर्यवंशी को अच्छी शुरुआत मिली मगर वह इसे बड़ी पारी में नहीं तब्दील कर पाए। वैभव 20 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हुए। वैभव ने अपनी पारी में 5 चौके और 1 छक्का लगाया।

 

वैभव ने अपनी इस छोटी पारी के दौरान बड़ा कीर्तिमान बना दिया है। वह यूथ ODI में भारत के लिए चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वैभव के नाम 23 यूथ ODI मैचों में 1169 रन हो गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 11वां रन बनाते ही शुभमन गिल और उन्मुक्त चंद को पीछे छोड़ा। शुभमन और उन्मुक्त के नाम एक समान 1149 रन थे।

 

यह भी पढ़ें: भारत का सेमीफाइनल टिकट पक्का! पाकिस्तान को कितने ओवर में जीतना होगा?

भारत के लिए यूथ ODI में सबसे ज्यादा रन

  • विजय जोल - 1404 रन
  • यशस्वी जायसवाल - 1386 रन
  • तन्मय श्रीवास्तव - 1316 रन
  • वैभव सूर्यवंशी - 1169 रन
  • शुभमन गिल - 1149 रन
  • उन्मुक्त चंद - 1149 रन
  • सरफराज खान - 1080 रन

यह भी पढ़ें: पहली 16 गेंद में 18 रन, फिर आई ईशान किशन की आंधी और टूट गया सूर्या का रिकॉर्ड

भारत ने खड़ा किया 253 रन का स्कोर

वैभव 47 के कुल स्कोर पर पहले विकेट के रूप में आउट हुए। भारत ने इसी स्कोर पर कप्तान आयुष म्हात्रे (0) और आरोन जॉर्ज (16) के भी विकेट खो दिए। यहां से वेदांत त्रिवेदी और विहान मल्होत्रा (21) ने 62 रन की साझेदारी कर भारत को मुसीबत से निकाला। वेदांत त्रिवेदी ने 98 गेंद में धैर्यपूर्ण 68 रन की पारी खेली। अंत में आरएस अंबरीश (38 गेंद में 29 रन), कनिष्क चौहान (29 गेंद में 35 रन) और खिलन पटेल (15 गेंद में 21) ने तेजी से रन जुटाए और टीम इंडिया को मजबूत स्कोर (252) तक पहुंचा दिया। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इस टारगेट को 33.3 ओवर के अंदर हासिल करना होगा। अगर पाक टीम यह नहीं कर पाती है तो उसका सफर यहीं खत्म हो जाएगा।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap