logo

मूड

ट्रेंडिंग:

वरुण चक्रवर्ती फिर हुए चोटिल, अब किस कॉम्बिनेशन के साथ उतरेगी टीम इंडिया?

टीम इंडिया के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती एक बार फिर से चोटिल हो गए हैं। साइड स्ट्रेन के चलते वह अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं।

Varun Chakravarthy T20

वरुण चक्रवर्ती, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है। मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती साइड स्ट्रेन के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। वरुण ने हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरने के बाद रविवार (13 सितंबर) को भारतीय टीम के लिए वापसी की थी। उन्होंने सीरीज के पहले टी20 मैच में 4 ओवर में 16 रन देकर 1 विकेट झटका था। 

 

वरुण अपनी पुरानी में लय में दिखे थे लेकिन एक मैच खेलने के बाद वह फिर से चोटिल हो गए हैं। अब उन्हें बेंगलुरु स्थित भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) का रुख करना पडे़गा। BCCI ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है। ऐसे में आइए समझते हैं कि वरुण की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया किस कॉम्बिनेशन के साथ उतरेगी।

 

यह भी पढ़ें: चेस ओलंपियाड का फॉर्मेट क्या है, भारत की राह में चुनौती कौन-कौन हैं? हर डिटेल

वॉशिंगटन सुंदर के साथ जाएगी टीम इंडिया?

ऑफ स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर भी चोट से वापसी कर रहे हैं। उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में प्लेइंग-XI में जगह नहीं मिली थी। वॉशिंगटन को खिलाने पर टीम इंडिया की बॉलिंग थोड़ी कमजोर हो सकती है। पहले टी20 मैच में नीतीश कुमार रेड्डी और शिवम दुबे पांचवें गेंदबाज की भूमिका को अच्छे से नहीं निभा सके। रेड्डी ने 2 ओवर में 30 रन खर्चे थे, जबकि आखिरी ओवर डालने आए शिवम दुबे को 21 रन पड़े थे। इसलिए कम ही उम्मीद है कि हेड कोच गौतम गंभीर एक और ऑलराउंडर के साथ जाना चाहेंगे।

 

स्क्वॉड में शामिल रवि बिश्नोई बेहतर विकल्प हो सकते हैं। उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वरुण की जगह चुना गया था। बिश्नोई ने जिम्बाब्वे दौरे पर तीनों टी20 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 5.66 की इकॉनमी से 3 विकेट झटके थे। बिश्नोई को भारत की एशियन गेम्स टीम में भी रखा गया है। वरुण के चोटिल होने के सिलसिले को देखते हुए उन्हें मैच टाइम देना जरूरी है।

 

यह भी पढ़ें: शेर-ए-पंजाब टी20 लीग से निकले धुरंधर गेंदबाज, IPL में मिलेगी एंट्री?


अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-XI: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन / वैभव सूर्यवंशी , ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा , नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह , अर्शदीप सिंह


और पढ़ें