logo

ट्रेंडिंग:

विजय हजारे ट्रॉफी में छक्के लगाने में सबसे आगे हैं बिहारी खिलाड़ी, पूरी लिस्ट

घरेलू लिस्ट-ए टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में बिहार के खिलाड़ियों का जलवा है। 14 साल के वैभव सूर्यवंशी टॉप पर चल रहे हैं।

Vaibhav Suryavanshi SMAT

वैभव सूर्यवंशी, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

विजय हजारे ट्रॉफी (VHT) 2025-26 सीजन का धमाकेदार आगाज हुआ था। भारतीय घरेलू क्रिकेट के इस प्रीमियर लिस्ट-ए टूर्नामेंट के पहले ही दिन (24 दिसंबर) 22 शतक लगे थे। बिहार ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 574 रन कूट डाले थे। दूसरी ओर कर्नाटक ने झारखंड के खिलाफ 413 रन के टारगेट को 15 गेंद शेष रहते 5 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों ने विस्फोटक शतकीय पारियां खेली।

 

इस टूर्नामेंट के दूसरे राउंड के मुकाबले 26 दिसंबर को खेले गए। पहले राउंड की तरह दूसरे राउंड में भी बल्लेबाजों ने गदर काटा। झारखंड, जम्मू-कश्मीर, विदर्भ और उत्तर प्रदेश ने 300 के ऊपर का स्कोर खड़ा किया। रिंकू सिंह ने यूपी के लिए खेलते हुए 60 गेंद में 11 चौके और 4 छक्के उड़ाते हुए 106 रन की तूफानी पारी खेली। उधर कोहली का बल्ला एक बार फिर बोला और उन्होंने गुजरात के खिलाफ मुश्किल पिच पर 61 गेंद में 77 रन ठोक दिए।

 

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड की जीत पर रोने लगे स्टुअर्ट ब्रॉड, कॉमेंट्री बॉक्स का वीडियो वायरल

छक्के लगाने में आगे कौन-कौन है

बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने पहले राउंड के मुकाबले में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 84 गेंद में 226.19 के स्ट्राइक रेट से 190 रन जड़े थे। उन्होंने इस दौरान 16 चौके और 15 छक्के मारे। 14 साल के वैभव प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार से सम्मानित होने के लिए 26 दिसंबर को दिल्ली में थे, जिससे वह दूसरे राउंड में नहीं खेल पाए। फिर भी वह मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में टॉप पर हैं।

 

दूसरे नंबर पर ईशान किशन हैं। ईशान भी बिहार के रहने वाले हैं। हालांकि वह झारखंड के लिए खेलते हैं। ईशान को एक मैच के बाद ही आराम दिया गया है। उनके नाम 14 छक्के दर्ज हैं, जो उन्होंने कर्नाटक के खिलाफ 39 गेंद में 125 रन की अपनी पारी के दौरान लगाए थे। 'सिक्सर किंग्स' की लिस्ट में तीसरे नंबर पर बिहार के कप्तान साकिबुल गनी हैं।

 

यह भी पढ़ें: विजय हजारे ट्रॉफी 2025 में विकेट लेने में सबसे आगे कौन है? देखिए टॉप-5 की लिस्ट

 

साकिबुल ने 12 छक्के जड़े हैं। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 32 गेंद में शतक ठोका था। यह लिस्ट-ए क्रिकेट में किसी भारतीय खिलाड़ी के सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड है। साकिबुल ने इसी पारी के दौरान एक दर्जन छक्के मारे थे। रेलवे के रवि सिंह (12 छक्के), आंध्र के रिकी भुई (10 छक्के) और कर्नाटक के देवदत्त पडिक्कल (10 छक्के) भी टॉप-5 में शामिल हैं।

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में सबसे ज्यादा छक्के

  • वैभव सूर्यवंशी (बिहार) - 15 छक्के
  • ईशान किशन (झारखंड) - 14 छक्के
  • साकिबुल गनी (बिहार) - 12 छक्के
  • रवि सिंह (रेलवे) - 12 छक्के
  • रिकी भुई (आंध्र) - 10 छक्के
  • देवदत्त पडिक्कल (कर्नाटक) - 10 छक्के

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap