logo

मूड

ट्रेंडिंग:

WFI ने विनेश फोगाट की वापसी पर लगाई रोक, कारण बताओ नोटिस जारी किया

भारतीय रेसलिंग फेडरेशन ने विनेश फोगाट को 26 जून 2026 तक घरेलू टूर्नामेंट्स में भाग लेने से रोक दिया है। अब विनेश 10 मई से 12 मई तक गोंडा में होने वाले नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगी।

Vinesh Phogat

विनेश फोगाट। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

विनेश फोगाट की मैट पर वापसी फिलहाल टल गई है। भारतीय रेसलिंग फेडरेशन (WFI) ने उन्हें 26 जून 2026 तक घरेलू टूर्नामेंट्स में खेलने से रोक दिया है। अब विनेश 10 से 12 मई तक गोंडा में होने वाले नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। इस टूर्नामेंट के जरिए विनेश मैट पर वापसी करने वाली थीं लेकिन उससे पहले ही WFI ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए 15 पन्नों का कारण बताओ नोटिस थमा दिया है। 

 

WFI ने विनेश पर अनुशासनहीनता और एंटी-डोपिंग नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए शनिवार (9 मई) को कारण बताओ नोटिस जारी किया। साथ ही फेडरेशन के एंटी-डोपिंग नियमों के तहत संन्यास से वापसी के लिए 6 महीने का अनिवार्य नोटिस नहीं देने के कारण 26 जून 2026 तक घरेलू टूर्नामेंटों में उनके भाग लेने पर रोक लगा दी।  इसके मायने हैं कि दो बार वर्ल्ड चैम्पियनशिप की मेडलिस्ट रहीं विनेश को वापसी के लिये इंतजार करना होगा। विनेश ने पेरिस ओलंपिक 2024 के फाइनल से डिस्क्वालिफाई के बाद रेसलिंग को अलविदा कह दिया था। वह गोंडा में रविवार से शुरू हो रही चैंपियनशिप के जरिए वापसी करना चाहती थीं, जो अधर में लटक गया है।

 

यह भी पढ़ें: चेस खिलाड़ी को नहीं मिली टूर्नामेंट जीतने की पुरस्कार राशि, सरकार से मांगी मदद

WFI ने विनेश पर क्या-क्या आरोप लगाया?

15 पन्ने के नोटिस में WFI ने आरोप लगाया कि विनेश के आचरण से पेरिस में भारतीय रेसलिंग की छवि धूमिल हुई है और WFI संविधान के प्रावधानों, UWW इंटरनेशनल रेसलिंग के नियमों और एंटी-डोपिंग नियमों का उल्लंघन हुआ है। इससे पहले विनेश ने WFI पर आरोप लगाया था कि उन्हें गोंडा में हो रहे टूर्नामेंट में भाग लेने से रोका जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा था कि WFI के पूर्व चीफ बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत करने वाले छह खिलाड़ियों में से वह एक थीं। 

 

WFI ने कहा कि वाडा के नियमों का पालन करना अनिवार्य है और अब अपनी पात्रता साबित करने की जिम्मेदारी विनेश की है। फेडरेशन के अध्यक्ष संजय सिंह ने PTI से कहा, 'हमें देखना होगा कि वाडा के नियमों का पालन किया गया है या नहीं। यह साबित नहीं हुआ है कि उन्होंने संन्यास से वापसी के लिए अनिवार्य शर्तें पूरी की है। उन्हें दोबारा खेलने से पहले छह महीने का अनिवार्य नोटिस पूरा करना होगा।' 

 

यह भी पढ़ें: बोरिंग हो गया है IPL? टॉस के वक्त ही तय हो जा रहा मैच का नतीजा

WFI ने विनेश से मांगी सफाई

फेडरेशन ने उनसे चार प्रमुख आरोपों पर सफाई मांगी है, जिसमें 2024 पेरिस ओलंपिक से अयोग्य करार दिए जाने, एंटी-डोपिंग नियमों के तहत ठौर ठिकाना बताने में कथित तौर पर नाकाम रहने और IOA द्वारा नियुक्त तत्कालीन एड-हॉक कमिटी द्वारा मार्च 2024 में कराए गए ट्रायल में दो भार वर्गों में भाग लेना शामिल है। फेडरेशन ने साफ तौर पर कहा है कि वह इस साल 26 जून तक किसी घरेलू टूर्नामेंट में भाग नहीं ले सकतीं हैं, जिसमें गोंडा में 10 से 12 मई तक होने वाला नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट भी शामिल है।

 

WFI ने कहा कि इंटरनेशनल गवर्निंग बॉडी के नियमों के तहत संन्यास से वापसी करने वाले हर खिलाड़ी को कम से कम 6 महीने पहले UWW को सूचित करना होगा है और इस दौरान टेस्ट के लिए भी उपलब्ध रहना जरूरी है और विनेश ने यह शर्त पूरी नहीं की है।


और पढ़ें