logo

ट्रेंडिंग:

T20 World Cup: फोर्डे-जोसेफ के तूफान में उड़ा इटली, विंडीज की लगातार चौथी जीत

वेस्टइंडीज ने अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में इटली के सामने 166 रन का टारगेट रखा था, जिसके जवाब में वह 123 पर ही सिमट गई। कैरेबियाई टीम की ओर से मैथ्यू फोर्डे ने 3 जबकि शमार जोसेफ ने 4 विकेट झटके।

Harry Manenti T20 World Cup Italy Cricket Team

इटली के कप्तान हैरी मनेंटी के आउट होने के बाद जश्न मनाते वेस्टइंडीज के खिलाड़ी, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार चौथी जीत दर्ज कर ली है। कैरेबियाई टीम ने गुरुवार (19 फरवरी) को इटली की चुनौती को आसानी से ध्वस्त कर अपने विजयरथ को जारी रखा है। कोलकाता के ईडन गार्डंस में पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर वेस्टइंडीज ने 6 विकेट के नुकसान पर 165 रन का स्कोर खड़ा किया और फिर इटली को 123 पर ही समेट दिया। 

 

विंडीज टीम ने 42 रन से जीत हासिल कर अजेय रहते हुए शान से सुपर-8 में एंट्री ली है। उसकी जीत में मैथ्यू फोर्डे, कप्तान शाई होप और शमार जोसेफ स्टार रहे। फोर्ड ने 8 गेंद में नाबाद 16 रन जड़ने के बाद 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं शाई होप ने 46 गेंद में 6 चौके और 4 छक्के की मदद से 75 रन की पारी खेली थी। शमार जोसेफ ने धारदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट लिए।

 

यह भी पढ़ें: रियल से रील तक चर्चा, विंटर ओलंपिक में फिगर स्केटिंग में क्या-क्या हुआ?

फंस गई थी कैरेबियाई टीम

टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 31 रन के स्कोर तक पहुंचते-पहुंचते 2 विकेट गंवा दिए। ब्रैंडन किंग (4) और शिमरोन हेटमायर (1) सस्ते में पवेलियन लौटे। इसके बाद कप्तान होप ने रोस्टन चेज के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों के बीच 64 रन की साझेदारी हुई, जिसमें चेज ने 25 गेंद में सिर्फ 24 रन का योगदान दिया।

 

यह भी पढ़ें: नीदरलैंड्स के सामने तो चल गया... सुपर-8 में यह गलती मत करना टीम इंडिया!

 

चेज के आउट होने के बाद होप और पॉवेल रन गति बढ़ाने के प्रयास में चलते बने। कैरेबियाई टीम का स्कोर 115/5 हो गया था। एक और उलटफेर की स्थिति बन रही थी लेकिन शरफेन रदरफोर्ड (15 गेंद में नाबाद 24 रन) और फोर्ड ने आखिरी ओवरों में आतिशी बल्लेबाजी कर वेस्टइंडीज को मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया, जो इटली के लिए पहाड़ समान साबित हुआ।

 

फोर्डे और अकील हुसैन ने पावरप्ले में ही इटली को 3 झटके दे दिए, जिससे वह कभी उबर नहीं पाई और 18 ओवर में 123 रन बनाकर ढेर हो गई। उसकी ओर से बेन मनेंटी ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए। इसके अलावा जेजे स्मट्स और एंथनी मॉस्का ने क्रमश: 24 और 19 रन का योगदान दिया। हालांकि यह नाकाफी था। पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेलने आई इटली की टीम 4 मैचों में 1 जीत के साथ घर लौटी।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap