logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IND vs PAK U19: भारत-पाकिस्तान मैच कहां देखें? पूरी डिटेल और टाइमिंग जानें

अंडर-19 एशिया कप टूर्नामेंट में रविवार को इंडिया और पाकिस्तान आमने-सामने खेलेंगे। यह मैच कितने बजे शुरू होगा और कौन-से टीवी चैनल पर मैच देख पाएंगे?

farhan and lakshya, अंडर-19 एशिया कप

फरहान यूसुफ और लक्ष्य रायचंदानी, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार (8 नवंबर) को अंडर-19 एशिया कप का ग्रुप A मैच है। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया के कप्तान लक्ष्य रायचंदानी है जबकि पाकिस्तान के फरहान यूसुफ कप्तान है। दोनों टीमों ने इस टूर्नामेंट की शुरुआत में शानदार जीत हासिल की है। शुक्रवार को भारत ने नेपाल को 10 विकेट से हरा दिया। इस मैच में भारत के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 52 गेंदों पर चार छक्के और सात चौके मारे थे। वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तान ने यूएई को 9 विकेट से हरा दिया था।

 

इंडिया और पाकिस्तान के बीच होने वाला यह मुकाबला बेहद अहम है। यह मैच जीतने वाली टीम ग्रुप A में टॉप पर रहेगी, जो सेमीफाइनल में पहुंचने से एक कदम दूर होगी। जानकारी के लिए बता दें कि हर ग्रुप की दो टीमें 12 नवंबर को सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी, जिसके बाद 14 नवंबर को फाइनल मैच खेला जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: मनीषा भानवाला ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, बना दिया खास रिकॉर्ड

 

 IND vs PAK का मैच कब से शुरू होगा?

 

यह मैच सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। उससे पहले 10 बजे मैच का टॉस होगा।

 

 IND vs PAK का मैच कहां खेला जाएगा?

 

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला यह मैच ओमान के अल अमरत क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

 

IND vs PAK का मैच कहां देखें?

 

भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाने वाला यह मैच सोनी स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है, जहां मैच का लाइव प्रसारण होगा। इसके अलावा, यह मैच ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर भी देख सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें:  Asian Para Games: निशानेबाजी में भारत की मोना जीतीं गोल्ड, अवनि को मिला सिल्वर

दोनों टीमों के संभावित खिलाड़ी

इंडिया: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशवर्धन सिंह चौहान (उप-कप्तान), आर्यवीर सहवाग, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), वीके विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, रजत बघेल (विकेटकीपर), वी. यशवीर, आर्यन सवसानी, मोहित उल्वा, काव्या पटेल, शविन विनोद, ईशान सूद।

 

पाकिस्तान: फरहान यूसुफ (कप्तान), अब्दुल कादिर (विकेटकीपर), हमजा जहूर (विकेटकीपर), अब्दुल सुभान, अहमद हुसैन, अली रजा, हसनैन अब्बास डार, हयाम खान, हुजैफा अहसान, जहांगीर बिलाल, मोहम्मद हुजैफा, रिजवानुल्लाह, मोहम्मद सेयम, नकाब शफीक, उस्मान खान।


और पढ़ें