logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Asian Games: भारत vs श्रीलंका का सेमीफाइनल मैच कहां दिखेगा? भारत करेगा बैटिंग

एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम का मुकाबला श्रीलंका से होना है। इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी।

asian games india vs sri lanka एशियन गेम्स

भारतीय क्रिकेट टीम, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पहला मैच बारिश के चलते रद्द हो जाने के बावजूद भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। आज यानी गुरुवार को उसका मुकाबला श्रीलंका से होना है। यह मैच जापान के निशिन शहर के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है और भारतीय टीम की बैटिंग आ गई है। इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। पाकिस्तान ने पहले सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली है।

 

भारतीय टीम इस मैच में बल्लेबाजों की फौज के साथ उतरी है। रवि बिश्नोई और जसप्रीत बुमराह को छोड़कर बाकी के 9 खिलाड़ी अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं। ओपनिंग में वैभव सूर्यवंशी , संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की विस्फोटक तिकड़ी मौजूद है। मध्य क्रम में तिलक वर्मा , श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे हैं। निचले क्रम में अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर हैं जो टी20 में अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं।  

 

यह भी पढ़ें: अजीत अगरकर के वे बड़े फैसले जिनसे बदली भारतीय क्रिकेट की तस्वीर

 

कहां देख सकते हैं यह मैच?

इस बार क्रिकेट फैन्स के लिए अच्छी खबर यह है कि इस मैच का सीधा प्रसार डीडी स्पोर्ट्स (DD फ्री डिश) पर भी किया जाएगा। इसके अलावा, सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भी यह मैच देखा जा सकता है। मोबाइल पर देखने के लिए आप सोनी Liv ऐप पर जा सकते हैं।

 

भारत की प्लेइंग 11: श्रेयस अय्यस (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई और जसप्रीत बुमराह। 

 

यह भी पढ़ें: भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, बौना पड़ा 406 का लक्ष्य

 

एशियन गेम्स के पहले सेमीफाइनल में क्या हुआ?

दूसरी ओर पहला सेमीफाइनल मैच पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला गया। यह मैच सिर्फ 13 ओवर का ही खेला जा सका। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर में 111 रन बनाए थे। पाकिस्तान की टीम ने यह मैच 6 विकेट से जीत लिया। शुरुआती झटकों के बाद पाकिस्तान के अब्दुल समद और हसन नवाज ने अच्छी बैटिंग की और 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर अपनी टीम को जीत दिला दी। अब पाकिस्तान की टीम फाइनल में पहुंच चुकी है और उसका मुकाबला भारत-श्रीलंका मैच के विजेता से होगा। यानी अगर भारतीय टीम अपना मैच जीतती है तो गोल्ड मेडल के लिए उसका सामना पाकिस्तान से होगा।   


इस खबर को अपडेट किया जा रहा है।  

Related Topic:#Asian Games

और पढ़ें