logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'बस जिम्बाब्वे हार जाए...', ऑस्ट्रेलियाई कर रहे दुआ, कहां दिखेगा मैच?

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की हालत ऐसी हो गई है कि अब सुपर-8 में जाने के लिए वह आयरलैंड के सहारे है। अगर आयरलैंड आज जिम्बाब्वे को हरा दे तभी ऑस्ट्रेलिया के लिए कोई उम्मीद बचेगी।

ireland and zimbabwe cricket team

आयरलैंड और जिम्बाब्वे की टीमें, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

T20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ग्रुप डी को सबसे चैलेंजिंग ग्रुप माना जा रहा था क्योंकि इसी ग्रुप में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के अलावा अफगानिस्तान की टीम थी। असल में अब ग्रुप B ग्रुप ऑफ डेथ साबित होता दिख रहा है। जिम्बाब्वे और श्रीलंका से हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया की हालत यह हो गई है कि अब वह आयरलैंड की जीत की दुआ कर रहा होगा। अगर इस मैच में आयरलैंड हारा और जिम्बाब्वे को जीत मिल गई तो सबसे बड़ा झटका ऑस्ट्रेलिया को लगेगा और सुपर 8 में जाने की उसकी उम्मीदें आज ही खत्म हो जाएंगी। 

 

ग्रुप B में श्रीलंका ने अभी तक तीन मैच खेले हैं और तीनों में जीत हासिल करके सुपर-8 में जगह बना ली है। जिम्बाब्वे ने दो ही मैच खेले हैं और दोनों में जीत हासिल करके वह दूसरे नंबर पर है। आज उसे आयरलैंड के खिलाफ खेलना है। ऑस्ट्रेलिया को हरा चुकी जिम्बाब्वे के हौसले बुलंद हैं और उसे पूरी उम्मीद है कि वह आयरलैंड को हराकर सुपर-8 में जगह बना लेगा। वहीं, टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत करने वाले ऑस्ट्रेलिया को पहले तो जिम्बाब्वे ने हराया और फिर श्रीलंका ने हराकर उसकी स्थिति ऐसी कर दी है कि अब वह लीग स्टेज से ही बाहर होने की कगार पर है। 

 

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया T20 वर्ल्ड कप 2026 से होगा बाहर? श्रीलंका 8 विकेट से जीतकर क्वॉलीफाई

कौन सी टीम तगड़ी है?

 

अगर टी20 में दोनों टीमों के मुकाबलों की बात करें तो 2014 से लेकर अभी तक जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच कुल 18 T20 मैच खेले गए हैं। इनमें से दो मैचों का कोई रिजल्ट नहीं निकला है। आयरलैंड और जिम्बाब्वे दोनों ने ही 8-8 मैचों में जीत हासिल की है। यानी अब तक का मामला बराबरी का रहा है और आज दोनों टीमों के पास इसमें आगे निकलने का मौका है। इन दोनों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ आखिरी मैच फरवरी 2025 में खेला था। कुल तीन मैचों में से दो मैच बेनतीजा रहे थे और एक मैच में जिम्बाब्वे ने जीत हासिल की थी। 

कितने बजे शुरू होगा मैच?

यह मैच श्रीलंका के पल्लेकेल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। टॉस दोपहर 2:30 बजे हो जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: इटली को हराकर सुपर-8 में पहुंचा इंग्लैंड, अब किससे भिड़ना होगा?

मैच कहां देख सकते हैं?

 

अगर आप यह मैच टीवी पर देखना चाहते हैं तो आपके पास स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों का सब्सक्रिप्शन होना चाहिए। तब आप अपने घर पर टीवी में मैच देख सकते हैं। अगर मोबाइल पर आप मैच देखना चाहते हैं तो जियोहॉटस्टार ऐप पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। 3 बजे से आप इस मैच का मजा ले सकते हैं।

 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

 

जिम्बाब्वे: सिकंदर रजा (कप्तान), तदिवान्शे मरुमानी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डायन मेयर्स, रायन बर्ल, तशिंगा मुशेकिवा, ब्रैड इवान्स, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ग्रेम क्रेमर, ब्लेजिंग मुजरबानी और रिचर्ड।

आयरलैंड: लॉर्कन टकर (कप्तान और विकेटकीपर), रॉस अडैर, टिम टेक्टर, हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंफर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलेनी, मार्क अडैर, बैरी मैकर्थी, मैथ्यू हमफ्रेज, जोशुआ लिटिल।

 


और पढ़ें