खेल जगत में महंगे कॉन्ट्रैक्ट साइन करने को लेकर हमेशा फुटबॉलर्स सुर्खियों में रहते हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी के कॉन्ट्रैक्ट की चर्चा पूरे 2023 के दौरान होती रही। रोनाल्डो 534 मिलियन डॉलर की डील में सऊदी फुटबॉल क्लब अल नासर के साथ जुड़ तो मेसी ने मेजर लीग सॉकर में इंटर मियामी के साथ 674 मिलियन डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। अब बेसबॉल खिलाड़ी जुआन सोटो ने खेल जगत का सबसे बड़ा कॉन्ट्रैक्ट साइन कर इन दोनों दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। मेजर लीग बेसबॉल (MLB) की टीम न्यूयॉर्क मेट्स ने जुआन सोटो के साथ 765 मिलियन डॉलर का करार किया है।
कौन हैं जुआन सोटो?
26 साल के जुआन सोटो डोमिनिका के रहने वाले हैं। यह एक छोटा सा कैरेबियाई देश है। आउटफील्डर सोटो 2018 में वॉशिंगटन नेशनल्स के साथ जुड़े थे। यह किसी एमलबी टीम के साथ उनका पहला करार था। इस टीम के लिए 5 सीजन खेलने के बाद वह सैन डिएगो पैड्रेस में चले गए। इसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क यॉकिंज का दामना थामा। जुआना सोटो की गिनती एमएलबी के सबसे बेहतरीन हिटर्स में होती है। 2024 सीजन में न्यूयॉर्क यॉकिंज के लिए खेलते हुए उन्होंने 128 रन बनाए थे।
क्यों मिला रिकॉर्ड कॉन्ट्रैक्ट?
जुआन सोटो का कॉन्ट्रैक्ट 2024 सीजन के बाद खत्म हो गया था। फ्री एजेंट के तौर पर वह काफी डिमांड में थे। कोई खिलाड़ी एमएलबी में 6 साल पूरे करने के बाद या जब उसकी टीम उसे रिलीज कर देती है तो वह फ्री एजेंट बन जाता है। जुआन सोटो को एमएलबी में 6 साल हो गए थे। ऐसे में उन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए 4-4 टीमें जंग में थीं। एमएलबी में डेब्यू के 6 साल बाद खिलाड़ी बड़े कॉन्ट्रैक्ट के लिए पात्र हो पाते हैं। इस समय तक ज्यादातर प्लेयर्स की उम्र 30 के आसपास हो जाती है। लेकिन जुआन सोटो अभी 26 साल के ही हैं, जिसके चलते उन्हें रिकॉर्ड कॉन्ट्रैक्ट मिला।
जुआन सोटो ने न्यूयॉर्क मेट्स के साथ 15 साल के लिए डील साइन की है। जब उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म होगा तब वह 40 साल के हो चुके होंगे।
सलाना कमाई के मामले में मेसी-रोनाल्डो आगे
रिपोर्ट के अनुसार रोनाल्डो को हार साल अल-नस्र से 260 मिलियन डॉलर मिलते हैं। वहीं लियोनेल मेसी मेजर लीग सॉकर में इंटर मियामी की ओर से खेलकर प्रति वर्ष 135 मिलियन डॉलर कमाते हैं। जुआन सोटो की सलाना कमाई 51 मिलियन डॉलर की होगी। अगर वह 5 सीजन बाद न्यूयॉर्क मेट्स से अलग नहीं होते हैं तो उन्हें प्रतिवर्ष 55 मिलियन डॉलर मिलेंगे।