logo

ट्रेंडिंग:

IPL नीलामी का सबसे चर्चित चेहरा, आखिर कौन हैं मल्लिका सागर?

पिछले कुछ साल में IPL के लिए जैसे ही खिलाड़ियों की नीलामी शुरू होती है, गूगल सर्च पर मल्लिका सर्च का नाम तेजी से चर्चा में आता है। क्या आप उन्हें जानते हैं?

mallika sagar

मल्लिका सागर, Photo Credit: Star Network

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

IPL के लिए अक्सर जब खिलाड़ियों की नीलामी होती है तो जिस शख्स की सबसे ज्यादा चर्चा होती है, वह होते हैं ऑक्शनर। एक ऐसा शख्स जिसके हाथ में खिलाड़ियों के नाम वाली प्लेट होती है और उसका काम टीमों से पूछना होता है कि वे फलां खिलाड़ी के लिए बोली लगाएंगे या नहीं। आज जब आईपीएल 2026 के लिए नीलामी होने जा रही है तो ऐसी ही एक ऑक्शन मल्लिका सागर फिर से चर्चा में हैं। पिछले कई सीजन से ऑईपीएल की प्रमुख ऑक्शनर रहीं मल्लिका सागर ही आज खिलाड़ियों की बोली लगवाएंगी। ऐसे में हर कोई उनके बारे में जरूर जानना चाहेगा।

 

अगर आपने पिछले कुछ सीजन में आईपीएल की नीलामी देखी होगी तो आप मल्लिका सागर को जरूर पहचान लेंगे। स्टेज पर खड़ी मल्लिका सागर एक लिफाफे या बॉक्स में से एक छोटी सी नेमप्लेट निकालकर उस खिलाड़ी का नाम और बेस प्राइस बताती हैं और टीमें अपने-अपने पर्स के हिसाब से उस खिलाड़ी के लिए बोली लगाती हैं। मल्लिका सभी टीमों की ओर से बोली लगा रहे लोगों पर नजर रखती हैं और उन्हें उकसाती भी हैं कि वे प्रतिस्पर्धा करें और ज्यादा से ज्यादा बोली लगाएं।

 

यह भी पढ़ें- 350 नहीं 369 खिलाड़ियों के लिए लगेगी बोली, कौन हैं 19 नए खिलाड़ी?

कौन हैं मल्लिका सागर?

 

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में साल 1975 में जन्मी मल्लिका पिछले कुछ सालों से IPL ऑक्शन का सबसे खास चेहरा रही हैं। कारोबारी परिवार में पली-बढ़ी मल्लिका ने पुरुष प्रधान इस खेल में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने मुंबई से शुरुआती पढ़ाई करने के बाद फिलाडेल्फिया के ब्रायन मार कॉलेज से आर्ट हिस्ट्री में डिग्री हासिल की है। उनके प्रोफेशनल करियर की शुरुआत भारतीय और साउथ एशियन आर्ट में काम करते हुए हुई। सबसे पहले उन्होंने लंदन में Sotheby के लिए काम किया। 

 

सिर्फ 26 साल की उम्र में ही वह क्रिस्टी के लिए पहली महिला ऑक्शन बनीं। तब तक महंगे आर्ट वर्क की नीलामी का काम करती थीं। लंबे समय तक ऐसे ही काम करने बाद वह मुंबई लौटीं और Pundole's आर्ट गैलरी के साथ काम किया। लंबे अनुभव और शानदार काम की बदौलत उन्होंने स्पोर्ट्स की दुनिया में कदम रखा। 

 

यह भी पढ़ें- बिश्नोई-चाहर छोड़िए, यह 21 साल का स्पिनर कर सकता है बड़ा धमाका

 

सबसे पहले वह साल 2021 में प्रो कबड्डी लीग की महिला ऑक्शनर के तौर पर चर्चा में आईं हैं। दो साल बाद वुमेन प्रीमियर लीग में उन्होंने ऑक्शनर की भूमिका निभाई और फिर उनकी एंट्री IPL में हुई। इससे पहले वह IPL 2024 और IPL 2025 के लिए भी खिलाड़ियों की नीलामी का काम संभाल चुकी हैं। इस साल WPL 2026 के लिए भी वही ऑक्शनर थीं और आज IPL 2026 के लिए जब खिलाड़ियों की नीलामी होगी तब भी वही ऑक्शनर रहेंगी।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap