logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कौन हैं ऋषिकांत सिंह? जिन्होंने भारत के लिए ग्लासगो में जीता सिल्वर मेडल

भारत के चनंबम ऋषिकांत सिंह ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों के 60 किग्रा वेटलिफ्टिंग इवेंट में सिल्वर मेडल जीतकर सबका ध्यान खींचा। उन्होंने स्नैच में 121 किग्रा उठाकर नया गेम्स रिकॉर्ड बनाया।

Who is Rishikant Singh silver medal for India in Glasgow Commonwealth

भारत के वेटलिफ्टर चानाम्बम ऋषिकांत सिंह, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के वेटलिफ्टर चानाम्बम ऋषिकांत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों के 60 किलोग्राम कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता है। मणिपुर के इस युवा खिलाड़ी ने न सिर्फ भारत की झोली में एक और मेडल डाला, बल्कि स्नैच में 121 किलोग्राम वजन उठाकर नया कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। हालांकि, क्लीन एंड जर्क में मलेशिया के मोहम्मद अनीक कसदान ने बाजी मार ली लेकिन ऋषिकांत का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में चर्चा का विषय बन गया।

 

28 वर्षीय ऋषिकांत सिंह की यह सफलता रातोंरात नहीं मिली। इसके पीछे वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासित प्रशिक्षण और लगातार बेहतर प्रदर्शन करने की जिद है। ग्लासगो में जीता गया यह सिल्वर मेडल उनके अब तक के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक माना जा रहा है और इससे भारतीय वेटलिफ्टिंग को भी नई पहचान मिली है।

 

यह भी पढ़ें: 105 किलो उठाकर मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ में लगाई गोल्ड की हैट्रिक

इंफाल से शुरू हुआ सफर

5 जुलाई 1998 को मणिपुर के इंफाल वेस्ट में जन्मे ऋषिकांत सिंह ने वेटलिफ्टिंग की शुरुआत खुमान लंपक स्थित नेशनल स्पोर्ट्स अकादमी से की थी। बचपन से ही खेलों के माहौल में बड़े हुए ऋषिकांत ने कम उम्र में ही अपनी प्रतिभा से सबका ध्यान खींच लिया। इसके बाद उन्हें पुणे के आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट, पटियाला के नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान (NIS) और बुल्गारिया की नेशनल स्पोर्ट्स अकादमी वासिल लेव्स्की में ट्रेनिंग लेने का मौका मिला। फिलहाल ऋषिकांत उत्तर प्रदेश के मोदीनगर में अभ्यास कर रहे हैं और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय सेना की ओर से खेलते हैं।

 

यह भी पढ़ें: जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय अनाहत सिंह कौन हैं?

कैसा रहा अब तक का करियर?

ऋषिकांत सिंह की कामयाबी एक दिन में नहीं मिली। उन्होंने साल-दर-साल अपने दमदार प्रदर्शन से खुद को साबित किया है।

  • 2016: जूनियर कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारतीय वेटलिफ्टिंग में अपनी पहचान बनाई।
  • 2019: सीनियर कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
  • 2022: एशियाई वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में छठे स्थान पर रहे। भले ही पदक नहीं मिला लेकिन एशिया के टॉप खिलाड़ियों के बीच खेलने का अहम अनुभव हासिल किया।
  • 2025: अहमदाबाद में हुई कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता। इस दौरान उन्होंने स्नैच में 120 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 151 किलोग्राम वजन उठाकर कुल 271 किलोग्राम के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया।


और पढ़ें