logo

ट्रेंडिंग:

महिला हॉकी एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सलीमा टेटे बनीं कप्तान

भारतीय टीम महिला हॉकी एशिया कप 2025 में जापान, थाईलैंड और सिंगापुर के साथ पूल बी में है। टीम इंडिया का पहला मैच 5 सितंबर को थाईलैंड से है।

Salima Tete

सलीमा टेटे (बाएं)। (Photo Credit: Hockey India)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

महिला हॉकी एशिया कप 2025 अगले महीने शुरू हो रहा है। यह टूर्नामेंट चीन के हांगझोऊ शहर में 5 से 14 सितंबर तक खेला जाएगा। इस कॉन्टिनेंटल टूर्नामेंट की विजेता टीम FIH महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए डायरेक्ट क्वालिफाई करेगी। हॉकी इंडिया ने इस अहम टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। 

 

20 सदस्यीय टीम की अगुवाई सलमी टेटे करेंगी। सलीमा पिछले साल से भारतीय टीम की अगुवाई कर रही हैं। टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का बेहतरीन बैलेंस रखा गया है। भारतीय टीम 5 सितंबर से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। उसके सामने थाईलैंड की चुनौती होगी। इसके बाद टीम इंडिया जापान और सिंगापुर से टकराएगी।

 

यह भी पढ़ें: एशिया कप के लिए भारतीय हॉकी टीम का ऐलान, हरमनप्रीत के हाथ में कमान

एशिया की बेस्ट टीम के खिलाफ मजबूती से लड़ेंगे

हॉकी इंडिया की ओर से जारी प्रेस रिलीज में हेड कोच हरेंद्र सिंह ने टीम सेलेक्शन पर कहा, 'हांगझोऊ में होने वाले महिला एशिया कप के लिए हमने जो टीम चुनी है उसे लेकर हम उत्साहित हैं। यह टीम कड़ी ट्रेनिंग कर रही है और हमने अनुभवी खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं के बीच सही संतुलन बनाने की कोशिश की है।

 

उन्होंने आगे कहा, 'हमारा ध्यान आक्रामक और अनुशासित हॉकी खेलने पर होगा और हमारा मानना ​​है कि यह टीम एशिया की बेस्ट टीमों के खिलाफ मजबूती से मुकाबला करने की क्षमता रखती है।'

 

यह भी पढ़ें: भारतीय खिलाड़ियों का होगा ब्रोंको टेस्ट, यो-यो टेस्ट से कितना अलग है?

महिला एशिया कप 2025 के लिए भारतीय हॉकी टीम

  • गोलकीपर - बंसारी सोलंकी, बिचू देवी खारीबाम
  • डिफेंडर - मनीषा चौहान, उदिता, ज्योति, सुमन देवी थौदम, निक्की प्रधान, इशिका चौधरी
  • मिडफील्डर - नेहा, वैष्णवी विट्ठल फाल्के, सलीमा टेटे, शर्मिला देवी, लालरेम्सियामी, सुनेलिता टोप्पो
  • फॉरवर्ड - नवनीत कौर, रुताजा दादासो पिसल, ब्यूटी डुंगडुंग, मुमताज खान, दीपिका, संगीता कुमारी

महिला एशिया कप में भारत का शेड्यूल

  • भारत बनाम थाईलैंड - 5 सितंबर
  • भारत बनाम जापान - 6 सितंबर
  • भारत बनाम सिंगापुर - 8 सितंबर

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap