logo

मूड

ट्रेंडिंग:

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को नंदनी शर्मा से इतनी उम्मीदें क्यों हैं?

दाएं हाथ की तेज गेंदबाज नंदनी शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप में डेब्यू करते हुए 22 रन देकर 2 विकेट झटके। उनके आने से भारतीय पेस बॉलिंग यूनिट को मजबूती मिली है।

Nandani Sharma Women's T20 World Cup

नीदरलैंड्स के खिलाफ विकेट लेने के बाद साथी खिलाड़ियों संग जश्न मनातीं नंदनी शर्मा, Photo Credit: BCCI Women/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

ICC विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने बेतरीन आगाज किया है। टीम इंडिया ने पाकिस्तान और नीदरलैंड्स को बड़े अंतर से शिकस्त देकर बता दिया है कि वह इस बार तैयार है। हरमनप्रीत कौर ब्रिगेड का अब साउथ अफ्रीका का सामना करना है। यह मुकाबला रविवार (21 जून) को मैनचेस्टर में खेला जाना है। अगर भारतीय टीम साउथ अफ्रीकी की चुनौती को पार पा लेती है तो वह सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर लेगी।

 

साउथ अफ्रीकी टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 65 रन से हार मिली थी। इसके बाद उसे पाकिस्तान से जीतने में पसीने छूट गए थे। उसके बल्लेबाज फॉर्म में नहीं दिखे हैं। टीम इंडिया इसका फायदा उठाना चाहेगी। नंदनी शर्मा के प्लेइंग-XI में आने से भारतीय टीम की पेस बॉलिंग यूनिट भी मजबूत हुई है। नंदनी ने नीदरलैंड्स के खिलाफ अपना टी20 वर्ल्ड कप डेब्यू करते हुए 22 रन देकर 2 विकेट लिए थे। उन्हें अरुंधति रेड्डी की जगह मौका मिला था, जिसे उन्होंने अच्छी तरह से भुनाया।

 

यह भी पढ़ें: चेन्नई की उमस भरी गर्मी में अफगानी कप्तान ने जड़ा शतक, 9 साल का सूखा किया खत्म 

टी20 इंटरनेशनल डेब्यू पर छाईं नंदनी

चंडीगढ़ से आने वाली नंदनी को बिना कोई इंटरनेशनल मैच खेले ही टीम इंडिया के वर्ल्ड कप स्क्वॉड में चुन लिया गया था। उन्होंने इस टूर्नामेंट से ठीक पहले इंग्लैंड के खिलाफ चेम्सफोर्ड में अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया। नंदनी ने अपने दूसरे ओवर में 15 रन खर्च दिए थे। इसके बाद उन्होंने धमाकेदार वापसी की और अगले 2 ओवर में 11 रन देकर 3 विकेट झटक भारत को 38 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। 24 साल की इस खिलाड़ी ने अपने पहले इंटरनेशनल मुकाबले में ही प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

नंदनी से क्यों हैं इतनी उम्मीदें?

भारतीय विमेंस टीम छोटे फॉर्मेट में लंबे समय से डेथ ओवर्स स्पेशलिस्ट की कमी से जूझती रही है। नंदनी इस खालीपन को भर सकती हैं। उनकी बैक ऑफ द हैंड स्लोअर बॉल अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों को चकमा दे जाती है। उन्होंने इस साल की शुरुआत में विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए खेलते हुए खुद को डेथ ओवर्स स्पेशलिस्ट के तौर पर साबित किया था। WPL 2026 में डेथ ओवर्स में कम से कम 5 ओवर डालने वाले गेंदबाजों में उनकी इकॉनमी (7.69) दूसरा सबसे अच्छा था। 

 

उन्होंने इस WPL सीजन में धारदार गेंदबाजी करते हुए 10 मैचों में 17 विकेट झटक अपनी चमक बिखेरी थी। वह टूर्नामेंट सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से टॉप पर रही थीं। इकॉनमी रेट में 0.03 के अंतर के कारण पर्पल कैप उन्हें बल्कि सोफी डिवाइन को मिला था।

 

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा की अनोखी हैट्रिक, प्रसिद्ध ने भी बनाया रिकॉर्ड

नंदनी के टी20I आंकड़े कैसे हैं?

नंदनी ने अब तक 4 टी20I मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 20.66 की औसत और 8.85 की इकॉनमी रेट से 6 विकेट झटके हैं। टीम में जगह के लिए उनकी अरुंधति रेड्डी से सीधी टक्कर है। अरुंधति लोअर ऑर्डर में थोड़ी बल्लेबाजी कर लेती हैं, जिससे उन्हें तरजीह दी जाती है लेकिन टीम मैनेजमेंट को अब महत्वपूर्म मुकाबलों में नंदनी जैसी गेंदबाज को बाहर बैठाने से पहले काफी मंथन करना होगा।

 

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत का स्क्वॉड: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमाह रॉड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्री चरणी, भारती फुलमाली, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदनी शर्मा, राधा यादव, प्रेमा रावत।


और पढ़ें