logo

मूड

ट्रेंडिंग:

वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप: खराब फॉर्म में हैं गुकेश, सामने सिंदारोव की कठिन चुनौती

वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप में डी गुकेश के सामने जावोखिर सिंदारोव की मुश्किल चुनौती है। गुकेश फॉर्म में नहीं हैं। उनकी रैंकिंग गिरकर 26वें स्थान पर आ गई है, जबकि सिंदारोव नंबर-4 पर काबिज हैं।

Sindarov Gukesh Chess

वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप की शुरुआत से पहले जावोखिर सिंदारोव से हाथ मिलाते डी गुकेश, Photo Credit: FIDE/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

स्विट्जरलैंड के जेनेवा में मंगलवार (24 नवंबर) से शुरू हो रही वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप में भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश के सामने उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव की मुश्किल चुनौती है। गुकेश वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद से लय में नहीं दिखे हैं। FIDE रैंकिंग में इस समय वह 26वें स्थान पर हैं। दो साल पहले जब गुकेश ने चीन के डिंग लिरेन को हराकर 18 साल की उम्र में सबसे युवा निर्विवाद क्लासिकल वर्ल्ड चैंपियन बनने का रिकॉर्ड बनाया था, तब वह FIDE रैंकिंग में नंबर-3 पर आ गए थे। 

 

इस साल क्लासिक टूर्नामेंट कम खेलने और निरंतरता से जूझने के चलते उनकी रैंकिंग में गिरावट आई है। 1971 में Elo रेटिंग शुरू होने के बाद से वह सबसे कम रैंकिंग वाले वर्ल्ड चैंपियन के तौर पर अपने खिताब को बचाव करने उतर रहे हैं। दूसरी तरफ सिंदारोव FIDE रैंकिंग में नंबर-4 पर हैं। यानी दोनों की रैंकिंग में 22 स्थानों का अंतर है। 2006 में इस टाइटल के रीयूनिफाई होने के बाद से किसी भी वर्ल्ड चैंपियनशिप मुकाबले में यह सबसे बड़ा अंतर है।

 

यह भी पढ़ें: क्रिकेट खेलते हुए राजनीति में आ सकते हैं खिलाड़ी? चहल के केस से समझें BCCI नियम

जीत के दावेदार हैं सिंदारोव

सिंदारोव ने पिछले 12 महीनों में शानदार प्रदर्शन किया है। एक साल पहले वह 25वें नंबर पर आ गए थे और अब वह अपने करियर की बेस्ट रैंकिंग पर हैं। पिछले साल इस उज्बेकिस्तानी खिलाड़ी ने गोवा में FIDE वर्ल्ड कप जीता था। वहीं इस साल कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में वह अजेय रहे। उन्होंने फैबियानो कारुआना, हिकारू नाकामुरा और अनीश गिरी जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की मौजूदगी में 6 जीत हासिल किए और 8 मुकाबले ड्रॉ कराए, जिससे उन्हें वर्ल्ड चैंपियनशिप का चैलेंजर बनने का मौका मिला। उनकी मौजूदा फॉर्म को देखते हुए कई पूर्व वर्ल्ड चैंपियन और दिग्गज ग्रैंडमास्टर्स ने उन्हें जीत का दावेदार बताया है।

 

यह भी पढ़ें: 'सिराज को बाहर रखना मुश्किल फैसला था', ड्रॉ टेस्ट के बाद बोले शुभमन गिल

क्लासिकल फॉर्मेट में सिंदारोव से नहीं जीते गुकेश

गुकेश क्लासिकल फॉर्मेट में सिंदारोव को कभी नहीं हरा पाए हैं। दोनों के बीच 3 क्लासिकल मुकाबले हुए हैं, जिसमें सिंदारोव ने 2 जीत हासिल की है, जबकि एक बाजी ड्रॉ रही है।

गुकेश और सिंदारोव की उम्र महज 20 साल है। चेस के सबसे प्रतिष्ठित खिताब के 140 के इतिहास में पहली बार इतने कम उम्र के खिलाड़ियों के बीच मुकाबला है। अब देखना होगा कि गुकेश मानसिक दबाव से उबरकर अपने टाइटल को डिफेंड करते हैं या चेस की दुनिया को नया चैंपियन मिलेगा।


और पढ़ें