logo

ट्रेंडिंग:

वर्ल्ड पिकलबॉल लीग सीजन 2 में कितने मैच होने हैं, लाइव कहां दिखेगा? सब कुछ जानिए

वर्ल्ड पिकलबॉल लीग का आगाज हो चुका है। इस लीग से ऋषभ पंत, सुनील गावस्कर, रितेश देशमुख, रकुल प्रीत सिंह और सामंथा रुथ प्रभु जैसे बड़े नाम जुड़े हुए हैं।

World Pickleball League WPBL

वर्ल्ड पिकलबॉल लीग, Photo Credit: WPBL/X

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

टेनिस के अंदाज में खेले जाने वाले पिकलबॉल का क्रेज भारत में बढ़ रहा है। अमेरिका से निकला यह खेल भारत में 2006 पहुंचा था। अब इसकी फ्रेंचाइजी आधारित लीग भी शुरू हो चुकी है, जिसका नाम वर्ल्ड पिकलबॉल लीग (WPBL) है। WPBL का पहला सीजन पिछले साल खेला गया था, जिसकी चैंपियन बेंगलुरु जवान्स टीम बनी थी। इस लीग का दूसरा सीजन मंगलवार (29 जनवरी) से मुंबई के जिय वर्ल्ड गार्डंस में शुरू हुआ।

सीजन 2 में कितने मैच होंगे?

WBPL के पहले सीजन में 6 टीमें खेली थीं। इस बार एक नई टीम राजस्थान टाइटंस की एंट्री हुई है। पहले सीजन में जहां 90 मैच हुए थे, वहीं इस सीजन 120 मैच खेले जाने हैं। दूसरा सीजन 13 दिन तक चलेगा, जिसमें 18 देशों के कुल 56 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। WPBL को ऑल इंडिया पिकलबॉल एसोसिएशन और एशिया पिकलबॉल ऑफ फेडरेशन मान्यता मिली हुई है। 

 

इस लीग से खेल और मनोरंजन जगत की हस्तियां जुड़ी हुई हैं, जिसमें ऋषभ पंत, सुनील गावस्कर, रितेश देशमुख, रकुल प्रीत सिंह, एटली, सामंथा रुथ प्रभु और जैकी भागनानी जैसे बड़े नाम हैं। ये सभी WPBL के किसी न किसी टीम के सह-मालिक हैं।

 

यह भी पढ़ें: रणजी ट्रॉफी में मोहम्मद सिराज का कहर, इस टीम के टॉप ऑर्डर को किया ध्वस्त

कहां दिखेगा लाइव?

WPBL का लाइव टेलीकास्ट यूरोस्पोर्ट इंडिया पर किया जा रहा है। वहीं सोनी LIV पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग हो रही है। मोबाईल पर वर्ल्ड पिकलबॉल लीग का मैच देखने के लिए सोनी LIV ऐप्प डाउनलोड करना होगा।

 

यह भी पढ़ें: भारत या पाकिस्तान, U19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में कौन पहुंचेगा? ये है समीकरण

क्या है पिकलबॉल?

पिकलबॉल टेनिस की तरह ही खेला जाता है लेकिन इसका कोर्ट छोटा होता है। यह अनूठा खेल अमेरिका में शुरू हुआ था, जो अब 70 से ज्यादा देशों में पहुंच गया है। इसे रिटायर्ड लोगों ने मनोरंजन के लिए खेलना शुरू किया था लेकिन युवाओं के बीच भी इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। पिकलबॉल को टेनिस के भविष्य के लिए खतरा भी बताया जाने लगा है।

 

यह खेल टेनिस, टेबल टेनिस और बैडमिंटन का मिश्रण है। इसे रैकेट और हल्की प्लास्टिक गेंद से छोटे कोर्ट पर ऊंचे नेट के साथ खेला जाता है और लोगों का मानना है कि यह टेनिस जितना मेहनत कराने वाला या बैडमिंटन जितना थका देने वाला नहीं है लेकिन इससे शरीर का पूरा व्यायाम हो जाता है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap