logo

ट्रेंडिंग:

RCB को लगा जोर का झटका, WPL 2025 से बाहर हुई ये घातक गेंदबाज

डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की लेग स्पिनर आशा शोभना चोट के कारण WPL 2025 से बाहर हो गई हैं। मुंबई इंडियंस की ऑलराउंडर पूजा वस्त्रकर भी इंजरी के चलते टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगी।

RCB WPL 2025

आरसीबी की महिला टीम। (Photo Credit: WPL/X)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2025 से ठीक पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को करारा झटका लगा है। टीम की स्टार लेग स्पिनर आशा शोभना चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। WPL 2025 की शुरुआत 14 फरवरी से हो रही है। सीजन के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी की टक्कर गुजरात जायंट्स से होगी।

 

आशा शोभना की जगह आरसीबी में आई ये खिलाड़ी

 

33 साल की आशा शोभना पिछले सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर रही थीं। उन्होंने 10 मैचों में 12 विकेट झटके थे। उन्हें विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के दौरान घुटने में चोट लगी थी। आशा शोभना इस इंजरी से नहीं उबर पाई हैं। उनकी जगह आरसीबी की टीम में रेलवे की विकेटकीपर बल्लेबाज नुजहत परवीन की एंट्री हुई है। नुजहत टीम इंडिया के लिए 5 टी20 मुकाबले खेल चुकी हैं। वह 30 लाख रुपए के बेस प्राइस में आरसीबी के साथ जुड़ेंगी।

 

यह भी पढ़ें: रजत पाटीदार: RCB के लिए छोड़ी शादी, अब मिली टीम की कमान

 

पूजा वस्त्रकर भी बाहर

 

मुंबई इंडियंस की ऑलराउंडर पूजा वस्त्रकर भी चोट के कारण WPL 2025 में नहीं खेल पाएंगी। टीम ने गुरुवार (13 फरवरी) को उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान किया। परूनिका सिसोदिया को पूजा की जगह मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल किया गया है। परुनिका 10 लाख रुपए में मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगी। परूनिका WPL 2023 में गुजरात जायंट्स का हिस्सा रही थीं। 

 

परूनिका सिसोदिया ने हाल ही में टीम इंडिया की विमेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता था।

 

यह भी पढ़ें: 742 विकेट लेने वाला गेंदबाज बना IPL टीम का स्पिन बॉलिंग कोच


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap