logo

ट्रेंडिंग:

LIVE NOW

WPL Auction 2026 LIVE: दीप्ति के लिए सबसे बड़ी बोली, उमा छेत्री खाली हाथ

विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का मेगा ऑक्शन गुरुवार को दिल्ली में हो रहा है, जिसमें कई बड़ी महिला क्रिकेटरों को खरीदने के लिए बोली लगेगी।

WPL auction

विमेंस प्रीमियर लीग मेगा ऑक्शन। Photo Credit- WPL

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का मेगा ऑक्शन गुरुवार को देश की राजधानी दिल्ली में हो रहा है। मेगा ऑक्शन पूल में कई बड़े महिला क्रिकेटरों के होने से, यह ऑक्शन रोमांचक हो गया है। मेगा ऑक्शन में पांचों फ्रेंचाइजी भाग ले रही हैं। इस बार के ऑक्शन में कुल 277 खिलाड़ियों की बोली लगेगी, जिसमें 73 स्लॉट भरे जाएंगे। इसमें 23 विदेशी खिलाड़ियों के लिए रिजर्व रहेंगे।

 

कई वर्ल्ड कप जीतने वाले खिलाड़ियों के पूल में वापस आने के साथ पांचों फ्रेंचाइजी इन बड़े खिलाड़ियों को हासिल करने के लिए स्ट्रैटेजी बनाएंगी। दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, एन श्री चरणी जैसे खिलाड़ियों की महंगी बोली लग सकती है।

 

Live Updates

2025-11-27T21:07

शिखा पांडे UPW को 2.4 करोड़ रुपये में सेल

UP वॉरियर्स ने भारतीय ऑलराउंडर शिखा पांडे को उनके बेस प्राइस 40 लाख रुपये से बढ़कर 2.4 करोड़ रुपये में खरीदा। इसी के साथ आज शिखा तीसरी सबसे ज्यादा पैसों में सोल्ड होने वाली खिलाड़ी बन गई हैं।

 

 

 

2025-11-27T21:04

गुजरात जायंट्स ने जॉर्जिया वेयरहम को 1 करोड़ में खरीदा

गुजरात जायंट्स ने ऑस्ट्रेलियाई लेग-स्पिनर जॉर्जिया वेयरहम को 1 करोड़ रुपये में खरीदा है। इसके बाद गुजरात जायंट्स ने ऑल-राउंडर अनुष्का शर्मा को 45 लाख रुपये देकर अपने साथ जोड़ लिया।

 

 

 

2025-11-27T20:42

पूजा वस्त्रकार, अरुंधति रेड्डी RCB में

RCB ने पेसर अरुंधति रेड्डी को 75 लाख रुपये और ऑल-राउंडर पूजा वस्त्रकार को 85 लाख रुपये में खरीदा है। वहीं, विकेट-कीपर तानिया भाटिया को दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा, जबकि सजीवन सजना को 75 लाख रुपये में मुंबई इंडियंस में शामिल हो गईं। विकेट-कीपर बैटर राहिला फिरदौस को मुंबई इंडियंस ने 10 लाख रुपये में खरीदा, जबकि गुजरात जायंट्स ने ऑल-राउंडर तनुजा कंवर और कनिक आहूजा को क्रमशः 45 लाख रुपये और 30 लाख रुपये में खरीदा।

 

 

 

2025-11-27T20:42

डीएंड्रा डॉटिन UP वॉरियर्स, तो काश्वी गौतम गुजरात जायंट्स में...

WPL 2026 मेगा ऑक्शन का तेज फेज चल रहा है। सभी फ्रेंचाइजी को उनकी आखिरी जगहें भरनी हैं। गुजरात जायंट्स के पास सबसे ज्यादा 12 स्लॉट हैं और उनके पर्स में लगभग 6 करोड़ रुपये बचे हैं। इस बीच में वेस्ट इंडीज की ऑल-राउंडर डीएंड्रा डॉटिन को UP वॉरियर्स 80 लाख रुपये में खरीदा। काश्वी गौतम को गुजरात जायंट्स ने अपना RTM इस्तेमाल करते हुए 65 लाख में खरीदा।

 

 

 

2025-11-27T20:34

फ्रेंचाइजी के पास बचा हुआ पैसा

MI: 1.95 करोड़ बचे हैं; 10 स्लॉट शेष हैं

दिल्ली कैपिटल्स: Rs 1.1 करोड़ बचे हैं; 7 स्लॉट शेष हैं

RCB: Rs 2.85 करोड़ बचे हैं; 8 स्लॉट शेष हैं

गुजरात जायंट्स: Rs 5.40 करोड़ बचे हैं; 12 स्लॉट शेष हैं

UP वॉरियर्स: Rs 4.65 करोड़ बचे हैं; 9 स्लॉट शेष हैं

2025-11-27T20:34

दीया यादव दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा

दीया यादव को दिल्ली कैपिटल्स ने उनके बेस प्राइस 10 लाख में खरीदा है। इसके साथ ही DC के पास सिर्फ Rs 1.1 करोड़ बचे हैं, लेकिन उन्हें इन्हीं पैसों में कम से कम 7 और स्लॉट भरने हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने इकलौते राइट-टू-मैच (RTM) कार्ड का इस्तेमाल करते हुए अनकैप्ड ऑल-राउंडर प्रेमा रावत को 20 लाख में वापस खरीदा। उन्हें शुरू में गुजरात जायंट्स ने खरीदा था, लेकिन RCB ने उन्हें RTM से वापस ले लिया। मुंबई इंडियंस ने संस्कृति गुप्ता को भी 20 लाख में वापस खरीदा।

2025-11-27T20:34

अब तक के 5 सबसे बड़ी बोली

दीप्ति शर्मा (UP वॉरियर्स) - Rs 3.2 करोड़

अमेलिया केर (MI) - Rs 3 करोड़

सोफी डिवाइन (गुजरात जायंट्स) - Rs 2 करोड़

मेग लैनिंग (UP वॉरियर्स) - Rs 1.9 करोड़

श्री चरणी (DC) - Rs 1.3 करोड़

2025-11-27T18:36

आशा सोभना 1.1 करोड़, तो लिंसे स्मिथ के लिए 30 लाख की बोली

RCB ने इंग्लैंड की बॉलर लॉरेन बेल को साइन करने के बाद, स्पिनर लिंसे स्मिथ को 30 लाख में खरीदा। भारतीय स्पिनर आशा सोभना को UP वॉरियर्स ने 1.1 करोड़ में खरीदा। आशा की बेस प्राइस 30 लाख थी। अलाना किंग, साइका इशाक, अमांडा-जेड वेलिंगटन और प्रिया मिश्रा अनसोल्ड रहीं।

2025-11-27T17:17

क्रांति गौड़ UP वॉरियर्स, तो शबनीम इस्माइल MI में...

युवा भारतीय पेसर क्रांति गौड़ को UP वॉरियर्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा। मुंबई इंडियंस ने साउथ अफ्रीका की शबनीम इस्माइल को 60 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल कर लिया। भारतीय स्पिनर टाइटस साधु को गुजरात जायंट्स ने उनके बेस प्राइस 30 लाख में खरीदा है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की लॉरेन चीटल अनसोल्ड रहीं।

2025-11-27T17:16

RCB ने लॉरेन बेल को 90 लाख में खरीदा

वहीं, इंग्लैंड की फास्ट बॉलर लॉरेन बेल को RCB ने 90 लाख में खरीदा। इस बीच, ऑस्ट्रेलिया की डार्सी ब्राउन अनसोल्ड रहीं।

 

 

 

2025-11-27T17:11

उमा छेत्री अनसोल्ड रहीं

विकेट-कीपर सेट में बिकने वाली पहली खिलाड़ी साउथ अफ्रीका की लिजेल ली हैं। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख में खरीदा है। इंग्लैंड की एमी जोन्स और NZ की इजी गेज अनसोल्ड रहीं। इसके बाद वर्ल्ड कप विनर उमा छेत्री हैं! भारतीय महिला वर्ल्ड कप 2025 जीतने वाली टीम का हिस्सा थी उमा छेत्री भी अनसोल्ड रहीं। उन्हें 50 लाख के बेस प्राइस पर कोई ओपनिंग बोली नहीं मिली।

2025-11-27T17:09

विकेटकीपर, फास्ट बॉलर और स्पिनर के लिए बोली

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 मेगा ऑक्शन में 4 विकेटकीपर बैट्समैन, 6 फास्ट बॉलर और 6 स्पिनर शामिल हैं। पूरी लिस्ट ये है...

विकेटकीपर: उमा चेट्री, एमी जोन्स, लिजेल ली, इजी गेज

फास्ट बॉलर: क्रांति गौड़, टिटस साधु, शबनीम इस्माइल, लॉरेन बेल, लॉरेन चीटल, डार्सी ब्राउन

स्पिनर: अलाना किंग, लिंसे स्मिथ, साइका इशाक, प्रिया मिश्रा, आशा सोभना, अमांडा-जेड वेलिंगटन

2025-11-27T17:05

हरलीन देओल बेस प्राइस के साथ UP वॉरियर्स में

UP वॉरियर्स ने अपनी छठी खरीद करते हुए हरलीन देओल को उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपये में खरीद लिया। इसके साथ ही ऑल-राउंडर्स का सेट खत्म हो गया।

2025-11-27T17:05

राधा यादव 65 लाख के साथ RCB में...

महिला वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में खेलने वाली स्पिनर राधा यादव को RCB ने 65 लाख रुपये की बोली लगाकर खरीद लिया।

 

 

 

2025-11-27T17:00

जॉर्जिया वोल RCB तो स्नेह राणा DC में

RCB ने WPL 2026 के ऑक्शन में अपनी पहली खरीद करते हुए ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया वोल को 60 लाख में खरीदा। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ग्रेस हैरिस अनसोल्ड रहीं। दिल्ली कैपिटल्स ने भारतीय वर्ल्ड कप टीम में शामिल रहीं स्नेह राणा को 50 लाख रुपये में खरीदा।

2025-11-27T16:30

चिनेल हेनरी और श्री चरणी DC में...

वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर चिनेल हेनरी को दिल्ली कैपिटल्स ने बोली लगाने की होड़ के बाद 1.3 करोड़ रुपये में खरीदा। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने श्री चरणी को 1.3 करोड़ रुपये में खरीदा। दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर नादिन डी क्लार्क को RCB ने 65 लाख रुपये में खरीदा।

 

 

 

2025-11-27T16:30

फोएबे लिचफील्ड को UP वॉरियर्स ने 1.2 करोड़ में खरीदा

ऑस्ट्रेलियाई की युवा बैटर फोएबे लिचफील्ड UP वॉरियर्स ने 1.2 करोड़ की बोली लगातार खरीदा। इसके अलावा UP वॉरियर्स ने पांचवीं खरीद करते हुए भारतीय बैटर किरण नवगिरे को 60 लाख रुपये में खरीदा। दक्षिण अफ्रीका की ओपनर टैजमिन ब्रिट्स अनसोल्ड रहीं।

 

 

 

2025-11-27T16:30

एस मेघना अनसोल्ड; भारती फुलमाली गुजरात जायंट्स को

WPL 2026 मेगा ऑक्शन में भारतीय बैट्समैंन एस मेघना को किसी ने नहीं खरीदा। मेघना की 30 लाख की बोली लगी थी। इसके बाद भारती फुलमाली को गुजरात जायंट्स ने 70 लाख में खीद लिया।

2025-11-27T15:23

अगली नीलामी में 6 बैटर, 8 ऑल-राउंडर शामिल

WPL 2026 मेगा नीलामी में 6 बैटर और 8 ऑल-राउंडर शामिल होंगे। ये रही पूरी लिस्ट...

बैटर: फोबे लिचफील्ड, तजमिन ब्रिट्स, भारती फुलमाली, एस मेघना, किरण नवगिरे, जॉर्जिया वोल

ऑल-राउंडर: हरलीन देओल, स्नेह राणा, श्री चरणी, राधा यादव, ग्रेस हैरिस, नादिन डी क्लर्क, चिनेल हेनरी, जेस जोनासेन

2025-11-27T15:23

दिग्गज खिलाड़ियों की बोली खत्म

WPL 2026 मेगा ऑक्शन में दिग्गज खिलाड़ियों की बोली खत्म हो गई है। सभी को हैरान करते हुए दीप्ति शर्मा सबसे ज्यादा 3.2 करोड़ रुपये में बिकी। वहीं, अमेलिया केर को MI ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा। सबसे बड़ा झटका एलिसा हीली को लगा। वह अनसोल्ड रहीं।

2025-11-27T15:23

लॉरा वोल्वार्ड्ट 1.1 करोड़ के साथ DC में

दक्षिण अफ्रीका की ओपनर लॉरा वोल्वार्ड्ट को दिल्ली कैपिटल्स ने 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा है। लॉरा के लिए RCB ने भी बोली लगाई थी, लेकिन DC ने उन्हें अपने पाले में कर लिया।

 

 

 

2025-11-27T15:23

मेग लैनिंग को UP वॉरियर्स ने 1.9 करोड़ में खरीदा

UP वॉरियर्स ने एक और बड़ी खरीद करते हुए ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज बैटर मेग लैनिंग को 1.9 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा है।

 

 

 

2025-11-27T15:23

रेणुका सिंह गुजरात जायंट्स में...

भारत की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर के लिए कोई बड़ी बोली नहीं लगी। उन्हें गुजरात जायंट्स ने 60 लाख में खरीदा। गुजरात जायंट्स के लिए यह दूसरी खरीद है, इससे पहले सोफी डिवाइन को आज ही 2 करोड़ में खरीदा गया था।

2025-11-27T15:23

अमेलिया केर को MI ने 3 करोड़ में खरीदा

अमेलिया केर को मुंबई इंडियंस ने 3 करोड़ की बोली लगाकर खरीद लिया है। इंग्लैंड की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन को UP वॉरियर्स ने 85 लाख रूपये में खरीदा।

2025-11-27T15:23

दीप्ति शर्मा के लिए लगी 3.2 करोड़ की बोली

दिल्ली कैपिटल्स ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑल-राउंडर दीप्ति शर्मा को सिर्फ 50 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा, लेकिन UP वॉरियर्स ने राइट टू मैच (RTM) कार्ड का इस्तेमाल करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 3.2 करोड़ की बोली लगातक खरीद लिया।

2025-11-27T15:23

सोफी डिवाइन के लिए लगी 2 करोड़ बोली

न्यूज़ीलैंड की स्टार खिलाड़ी सोफी डिवाइन को गुजरात जायंट्स ने 2 करोड़ रुपये की बोली लहातक खरीद लिया है। सोफी डिवाइन को अपनी टीम में लेने के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने भी दिलचस्पी दिखाई, लेकिन गुरनात ने उन्हें खरीद लिया।

2025-11-27T15:23

एलिसा हीली अनसोल्ड रहीं

ऑस्ट्रेलिया की स्टार पावरहिटिंग ओपनर और विकेटकीपर एलिसा हीली अनसोल्ड हो गई हैं, मार्की सेट में पूल से बाहर हो गईं। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था, जिसमें किसी ने बोली नहीं लगाई।

2025-11-27T15:23

कई खिलाड़ी रिटेन किए गए

WPL 2026 मेगा ऑक्शन से पहले पांच फ्रेंचाइजी ने कुल 16 खिलाड़ियों को रिटेन किया है।

मुंबई इंडियंस (MI): नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर, हेली मैथ्यूज, अमनजोत कौर, जी कमलिनी

दिल्ली कैपिटल्स (DC): जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, एनाबेल सदरलैंड, मारिजाने कैप, निकी प्रसाद

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, एलिस पेरी, श्रेयंका पाटिल

गुजरात जायंट्स (GG): एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी

UP वॉरियर्स (UPW): श्वेता सेहरावत

2025-11-27T15:23

सभी टीमों के पास कितने पैसे?

दिल्ली कैपिटल्स (13 स्लॉट उपलब्ध): Rs 5.70 करोड़

गुजरात जायंट्स (16 स्लॉट उपलब्ध): Rs 9 करोड़

मुंबई इंडियंस (13 स्लॉट उपलब्ध): Rs 5.75 करोड़

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (14 स्लॉट उपलब्ध) Rs 6.15 करोड़

UP वॉरियर्स (17 स्लॉट उपलब्ध): Rs 14.50 करोड़

2025-11-27T15:23

मुंबई इंडियंस WPL 2026 की डिफेंडिंग चैंपियन

मुंबई इंडियंस WPL 2026 की डिफेंडिंग चैंपियन है। MI ने 2025 में खेले गए फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताब जीता था। हरमनप्रीत कौर इस बार भी मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रही हैं। टीम इस बार भी खिलाफ जीतने की दावेदार है।

2025-11-27T15:23

मुंबई इंडियंस और DC के पास कोई RTM नहीं

मुंबई इंडियंस और तीन बार की रनर-अप दिल्ली कैपिटल्स ने ज्यादा से ज्यादा पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया है और उनके पास कोई RTM मौजूद नहीं है।

2025-11-27T15:23

बड़े खिलाड़ियों से शूरू होगा ऑक्शन

ऑक्शन की शुरुआत बड़े खिलाड़ियों से होगी, जिसमें 2025 महिला वर्ल्ड कप की 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' दीप्ति शर्मा, भारत की रेणुका सिंह और न्यूजीलैंड की स्टार सोफी डिवाइन और अमेलिया केर जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

2025-11-27T15:23

18 खिलाड़ियों को खरीदने की इजाजत

हर फ्रैंचाइज को ज्यादा से ज्यादा 18 खिलाड़ियों को खरीदने और टीम बनाने की इजाजत होगी। पांच फ्रैंचाइज में कुल 73 स्लॉट भरने हैं, जिसमें 23 विदेशी स्लॉट शामिल हैं।

2025-11-27T15:23

14.5 करोड़ रुपये के साथ ऑक्शन में उतरेगी UP वॉरियर्स

UP वॉरियर्स ने अनकैप्ड भारतीय बैटर श्वेता सेहरावत को रिटेन किया है। UP वॉरियर्स 14.5 करोड़ रुपये की भारी रकम के साथ ऑक्शन में उतरेगी। पांचों फ्रेंचाइजी में UP वॉरियर्स के पास मौजूद यह सबसे बड़ी रकम है। फ्रेंचाइजी के पास चार राइट-टू-मैच (RTM) ऑप्शन भी हैं।

Related Topic:#WPL 2025#WPL Auction

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap