logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मुंबई इंडिंयस फाइनल के करीब पहुंची, WPL 2025 में दर्ज की पांचवीं जीत

मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को हराकर WPL 2025 में पांचवीं जीत दर्ज कर ली है। इस जीत के साथ हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम फाइनल के बेहद करीब पहुंच गई है।

Mumbai Indians WPL 2025

हेली मैथ्यूज और हरमनप्रीत कौर। (Photo Credit: Mumbai Indians/Facebook)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2025 सीजन के 19वें मैच में मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स की टक्कर हुई। सोमवार (10 मार्च) को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 9 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। 

 

टॉस गंवाने के बाद पहले बैटिंग करते हुए मुंबई ने 6 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए और फिर गुजरात को 170 पर ही रोक दिया। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस की टीम फाइनल के बेहद करीब पहुंच गई है।

 

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा बाहर, कोहली-अय्यर को जगह, ICC ने चुनी चैंपियंस ट्रॉफी टीम

 

RCB के खिलाफ जीत दिलाएगी फाइनल का टिकट

 

मुंबई इंडियंस ने 7 मैचों में पांचवीं जीत के साथ फाइनल की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिए हैं। पॉइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स नंबर 1 पर है। उन्होंने 8 मैचों में 5 जीत हासिल किए। मुंबई के पास दिल्ली को पछाड़कर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल करने का सुनहरा मौका है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम अगर सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को हरा देती है तो वह दूसरी बार WPL के फाइनल में जगह बना लेगी।

 

RCB बेहद खराब लय में है। टीम लगातार 5 मैच गंवा चुकी है। ऐसे में सीजन के आखिरी मुकाबले में मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। अगर मुंबई हारती है तो उसे 13 मार्च को गुजरात जायंट्स से एलिमिनेटर में भिड़ना होगा।

 

यह भी पढ़ें: PCB ने शुरू किया नया बखेड़ा, ICC से करेगा इस बात की शिकायत

 

भारती फूलमाली की मेहनत पर फिरा पानी

 

मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के 54 और आखिरी ओवर में अमनजोत कौर की 15 गेंद में 27 रन की आतिशी पारी की बदौलत मजबूत स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं आधी टीम 70 के स्कोर पर ही पवेलियन लौट गई। सातवें नंबर पर उतरीं भारती फूलमाली ने आतिशी अर्धशतक ठोककर मुंबई इंडियंस के खेमे में खलबली मचा दी। भारती ने 25 गेंद में 244 के स्ट्राइक रेट से 61 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। वह जब आउट हुईं, तब गुजरात को 18 गेंद में 38 रन की दरकार थी, जिसे मुंबई के गेंदबाजों ने नहीं बनने दिया।


और पढ़ें