आईसीसी ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-25 एडिशन के प्राइज मनी की घोषणा कर दी है। इस बार के WTC विनर को 3.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 30.78 करोड़ रुपए) दिए जाएंगे। यह रकम पिछले दो WTC विनर की इनामी राशि से दोगुना से भी ज्यादा है। न्यूजीलैंड 2021 में जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम 2023 में WTC चैंपियन बनी थी। उन्हें एक समान 1.6 - 1.6 मिलियन USD (13.68 करोड़ रुपए) मिले थे।
WTC 2025 की रनर-अप टीम भी मालामाल होकर लौटेगी। उसे 2.1 मिलियन USD (करीब 18 करोड़) दिए जाएंगे। इससे पहले उपविजेता को 6.84 करोड़ रुपए मिल रहे थे। पिछले दो एडिशन में भारतीय टीम उपविजेता रही थी। WTC 2023-25 का फाइनल 11 जून से 15 जून तक ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में खेला जाना है। इस खिताबी मुकाबले को जीतने वाली टीम की छप्परफाड़ कमाई होगी।
यह भी पढ़ें: कुसल मेंडिस ने IPL के लिए PSL को दिखाया ठेंगा! GT में हुए शामिल
टीम इंडिया की भी बंपर कमाई
पिछले दो एडिशन में फाइनल तक सफर तय करने में सफल रही भारतीय टीम इस बार चूक गई। WTC पॉइंट्स टेबल में लंबे समय से टॉप पर रही टीम इंडिया पहले न्यूजीलैंड से घर में टेस्ट सीरीज हार गई और फिर ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भी गंवा दी। इस कारण भारतीय टीम का लगातार तीसरी बार WTC फाइनल खेलने का सपना टूट गया। टीम तीसरे स्थान पर रही। पॉइंट्स टेबल में पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच फाइनल खेला जाता है।
WTC फाइनल चूकने के बावजूद भारतीय टीम की बंपर कमाई होने वाली है। तीसरे स्थान पर रहने के कारण टीम इंडिया को 1.4 मिलियन USD (करीब 12.32 करोड़ रुपए) मिलेंगे। वहीं चौथे स्थान पर रहने वाली न्यूजीलैंड 1.2 मिलियन (करीब 10.26 करोड़ रुपए) की हकदार है।
यह भी पढ़ें: IPL के नए शेड्यूल से प्लेऑफ में बिगड़ेगा गुजरात टाइटंस का गणित?
WTC 2023-25 प्राइज मनी:
- विजेता (ऑस्ट्रेलिया/साउथ अफ्रीका) - 30.78 करोड़
- रनर-अप (ऑस्ट्रेलिया/साउथ अफ्रीका) - 18.48 करोड़
- तीसरा स्थान (भारत) - 12.32 करोड़
- चौथा स्थान (न्यूजीलैंड) - 10.26 करोड़
- पांचवां स्थान (इंग्लैंड) - 8.21 करोड़
- छठा स्थान (श्रीलंका) - 7.19 करोड़
- सातवां स्थान (बांग्लादेश) - 6.16 करोड़
- आठवां स्थान (वेस्टइंडीज) - 5.13 करोड़
- नौवां स्थान (पाकिस्तान) - 4.10 करोड़