logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IND vs SL: अपनी गलती नहीं मान रहे यशस्वी जायसवाल, अब हर्षा भोगले को सुना दिया

कोलंबो टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो भिड़ गए थे। इस मामले पर मशहूर कॉमेंटेटेर हर्षा भोगले ने अपनी राय रखी थी और यशस्वी को गेंदबाज के करीब नहीं जाने की सलाह दी थी, जो इस युवा बल्लेबाज को पसंद नहीं आया है।

Yashasvi Jaiswal Angry IND vs SL 2nd Test

यशस्वी जायसवाल, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन (23 अगस्त) गजब का बवाल हुआ था। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और श्रीलंकाई तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली थी। असिथा ने यशस्वी को आउट करने के बाद बेहद जोशीले अंदाज में जश्न मनाया और पवेलियन लौट रहे भारतीय बल्लेबाज को कुछ कहा था। इसके बाद यशस्वी वापस लौटे और असिथा से भिड़ गए।

 

दोनों के बीच तीखी बहस होने लगी। तनातनी इतनी बढ़ गई कि यशस्वी ने असिथा को सिर से टक्कर मार दी। बात हाथापाई तक आती इससे पहले श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने दोनों को अलग कर दिया। यशस्वी बेहद गुस्से में लग रहे थे। वह पवेलियन लौटते हुए भी असिथा को कुछ कहते हुए दिखे। इस घटना के लिए यशस्वी के व्यवहार की काफी आलोचना हो रही है। इस पूरे मामले पर मशहूर कॉमेंटेर हर्षा भोगले ने भी अपनी राय रखी और यशस्वी को चुपचाप वहां से चले जाने की सलाह दी, जो इस युवा बल्लेबाज को पसंद नहीं आया है।

यशस्वी ने हर्षा भोगले को क्या जवाब दे दिया?

क्रिकबज ने हर्षा भोगले का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में हर्षा कहते हैं कि असिथा ने यशस्वी को जरूर उकसाया गया लेकिन उन्हें गेंदबाज के इतने करीब नहीं जाना चाहिए था। उन्होंने सलाह दी कि इस परिस्थिति में चुपचाप चले जाना चाहिए। इस पर यशस्वी ने प्रतिक्रिया दी है। यशस्वी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो के कॉमेंट में लिखा कि फैसला सुनाने से पहले यह जानना चाहिए उन्हें क्या कहा गया था। 

यशस्वी ने कहा, 'अगर आपको नहीं पता कि उसने क्या कहा था तो कृपया अपना फैसला नहीं सुनाएं। अगर कोई हद पार करता है तो हमें उसे यह बताना होगा कि भारत पीछे नहीं हटेगा और जवाब देगा।'

 

यशस्वी ने जवाब देकर बताया कि जब वह पवेलियन की ओर लौट रहे थे तो फर्नांडो ने उन्हें इशारा करते हुए कुछ कहा और सारे फसाद की जड़ यही थी।


और पढ़ें