श्रीलंका जाते ही
यशस्वी जायसवाल
फ्लॉप हो गए हैं। टीम इंडिया का यह स्टार ओपनर श्रीलंका क्रिकेट (SLC) XI के खिलाफ वार्म अप मुकाबले के दूसरे दिन (8 अगस्त) खाता भी नहीं खोल सका। केएल राहुल के साथ ओपनिंग करने आए यशस्वी सिर्फ 2 गेंद खेलकर चलते बने। उनका विकेट विश्व फर्नांडो ने झटका।
यशस्वी ने बाहर जाती गेंद पर शॉट खेलने की कोशिश की थी, जो सीधे बैकवर्ड पॉइंट पर खड़े फील्डर के हाथों में चली गई। 15 अगस्त से शुरू हो रही 2 टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले यशस्वी के पास परिस्थितियों से तालमेल बिठाने का सुनहरा मौका था लेकिन वह अपना विकेट फेंककर चलते बने।
यह भी पढ़ें: कोरिया मास्टर्स के क्वार्टर-फाइनल में हारीं तन्वी शर्मा, रक्षिता ने दी मात
श्रीलंका ने घोषित की पारी
इस तीन दिवसीय मुकाबले के पहले दिन SLC XI ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया और 8 विकेट के नुकसान पर 363 रन बनाए। दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले उसने अपनी पारी इसी स्कोर पर घोषित कर दी। निशान फर्नांडो और रविंदु रसंथा ने 110 रन की ओपनिंग साझेदारी की थी। टीम इंडिया को जोड़ी को तोड़ने के लिए 20 ओवर का इंतजार करना पड़ा। निशान 66 रन बनाकर रन आउट हुए।
इसके बाद रसंथा ने पसिंदु सूरियाबंदारा के साथ मिलकर अगले 20 ओवर तक भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसाए रखा। मानव सुथार ने रसंथा (71) को आउट कर भारतीय टीम को दूसरी सफलता दिलाई। यहां से टीम इंडिया ने वापसी की और लगातार अंतराल पर विकेट चटकाए। हालांकि श्रीलंका बल्लेबाजों ने छोटी-छोटी पारियां खेल स्कोरबोर्ड को चलायमान रखा। सूरियाबंदारा ने 35, पवन रत्नायके ने 39, जबकि अहान विक्रमसिंघे ने 31 रन का योगदान दिया। कप्तान सोनल दिनुशा ने 52 रन जड़े। रमेश मेंडिस ने भी आठवें नंबर पर आकर 32 रन की पारी खेली।
यह भी पढ़ें: फ्री में फैंस की एंट्री... भारत-श्रीलंका टेस्ट देखने के लिए नहीं लगेंगे पैसे
स्पिनर्स ने लिए 2-2 विकेट
भारत की ओर से
रवींद्र जडेजा
, कुलदीप यादव और मानव सुथार की तिकड़ी ने 2-2 विकेट झटके। वहीं सारांश जैन को कोई सफलता नहीं मिली। तेज गेंदबाजों की बात करें तो सिर्फ गुरनूर बराड़ ही सफल रहे। उन्होंने 12 ओवर में 49 रन देकर 1 विकेट लिया। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा खाली हाथ रहे।