logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'यह क्या मजाक है...' यशस्वी जायसवाल के विकेटकीपर बनने पर भड़के वसीम जाफर

वसीम जाफर का मानना है कि यशस्वी जायसवाल ने बचपन से विकेटकीपिंग नहीं की है। उन्हें मुश्किलें आएंगी। ऐसे में इस युवा क्रिकेटर को अपनी बल्लेबाजी पर ही फोकस करना चाहिए।

Yashasvi Jaiswal Wicketkeeping

विकेटकीपर के रूप में यशस्वी जायसवाल, Photo Credit: Yashasvi Jaiswal/Insta

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाल और मुंबई के दिग्गज क्रिकेटर वसीम जाफर ने यशस्वी जायसवाल के विकेटकीपिंग का अभ्यास करने के फैसले पर सवाल उठाते हुए उन्हें अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी है। मुंबई के कप्तान सिद्धेश लाड ने गुरुवार (8 अक्टूबर) को बताया था कि यशस्वी बल्लेबाजी और लेग स्पिन के अलावा अतिरिक्त कौशल के तौर पर विकेटकीपिंग पर भी काम कर रहे हैं। रणजी ट्रॉफी के 2026-27 सीजन से पहले उनके विकेट के पीछे अभ्यास करने की तस्वीरें भी सामने आई थीं। 

 

जाफर ने अपने 'यूट्यूब चैनल' पर कहा कि अगर किसी खिलाड़ी ने बचपन से विकेटकीपिंग नहीं की है, तो इस भूमिका को अपनाना उसके लिए काफी मुश्किल हो सकता है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि सीमित ओवरों की भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए यशस्वी को विकेटकीपिंग की जरूरत क्यों महसूस हो रही है, जबकि इस भूमिका के लिए ईशान किशन, संजू सैमसन और ऋषभ पंत जैसे विकल्प मौजूद हैं।

 

यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज से हार के बाद फूटा गावस्कर का गुस्सा, श्रेयस की कप्तानी पर उठाए सवाल

यशस्वी के लिए बतौर विकेटकीपर भी नहीं है जगह - जाफर

जाफर ने कहा, 'जब मैंने यह सुना तो मुझे खुद हैरानी हुई। अगर आपने बचपन से विकेटकीपिंग नहीं की है, तो यह बहुत मुश्किल काम है। यह काफी थकाने वाली जिम्मेदारी भी है। वह अगर विकेटकीपिंग शुरू भी कर देते हैं, तो उन्हें जगह कहां मिलेगी? किशन, सैमसन और पंत मौजूद हैं। मुझे लगता है कि वह सफेद गेंद के क्रिकेट में जगह बनाने के लिए ऐसा करना चाहते हैं।'

 

रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज जाफर का मानना है कि टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपिंग करना बेहद चुनौतीपूर्ण है। उनके मुताबिक, इस भूमिका के लिए जरूरी कौशल को कम समय में विकसित करना आसान नहीं है। उन्होंने अगले महीने होने वाले भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले यशस्वी को अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देने की सलाह दी।

 

यह भी पढ़ें: U17 महिला एशियन कप में पहुंचेगी भारतीय टीम? मलेशिया के खिलाफ ड्रॉ भी आएगा काम

'टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपिंग मुश्किल'

जाफर ने कहा, 'टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपिंग करना बहुत मुश्किल है। मुझे लगता है कि यह कुछ हद तक मजाक जैसा है, क्योंकि अगर आपने बचपन से विकेटकीपिंग नहीं की है, तो यह आसान काम नहीं है। यह ऐसा कौशल नहीं है, जिसे आप बहुत कम समय में विकसित कर सकते हैं।' उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि वह सीमित ओवरों की टीम में जगह पाने के लिए कुछ ज्यादा ही जल्दबाजी कर रहे हैं। उन्हें रणजी ट्रॉफी और न्यूजीलैंड दौरे से पहले अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देना चाहिए।' 

 

यशस्वी रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में चंडीगढ़ के खिलाफ मुंबई के रणजी ट्रॉफी के शुरुआती मुकाबले में खेलेंगे। टीम इंडिया से जुड़ने के कारण वह इसके बाद होने वाले मुंबई के अगले मैच में नहीं खेल पाएंगे। बताया जा रहा है कि घरेलू सीजन से पहले मुंबई के एक अभ्यास मैच में उन्होंने करीब 10 ओवर तक विकेटकीपिंग भी की थी।


और पढ़ें