न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की एक दिवसीय सीरीज खेली जाएगी।। सीरीज का पहला मैच 4 नवंबर को ऑकलैंड में खेला जाना है। इसके लिए टीम नेट्स में जमकर अभ्यास कर रही है। टी-20 सीरीज में भारतीय फैंस ने रो-को (
रोहित शर्मा
और
विराट कोहली
) की जोड़ी को खूब मिस किया है। इसलिए जब विराट कोहली और रोहित शर्मा ऑकलैंड के ईडन पार्क पहुंचे, तो सबकी नजरें इन दोनों दिग्गजों पर टिक गईं। विराट और रोहित दोनों ने नेट्स में जमकर पसीना बहाया। लेकिन कुछ नए-नवेले तेज गेंदबाजों ने किंग कोहली को 'टफ टाइम' दिया। इस दौरान विराट काफी असहज दिखे।
'रेवस्पोर्ट्ज' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अभ्यास के दौरान विराट कोहली को शरीर से दूर जाती गेंदों ने परेशान किया। गेंद कभी उनके पैड पर लगती, तो कभी बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेट के पीछे चली जाती। जब बार-बार ऐसा होने लगा, तो विराट कोहली पहले परेशान और फिर निराश दिखे। दिलचस्प बात यह थी कि विराट भारत के कुछ नए-नवेले तेज गेंदबाजों का सामना कर रहे थे। किंग कोहली को इस दौरान जम्मू-कश्मीर के युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी ने सबसे अधिक परेशान किया।
आकिब नबी के सामने परेशान दिखे किंग
प्रैक्टिस के दौरान विराट कोहली के सामने नए-नवेले तेज गेंदबाजों को लगाया गया। इनमें सबसे अधिक ध्यान विराट कोहली और दर्शकों का आकिब नबी पर गया। आकिब नबी को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने चोटिल प्रसिद्ध कृष्णा की जगह टीम में जगह बनाई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे से पहले रविवार को हुए अभ्यास सत्र में आकिब के अलावा अंशुल कंबोज और गुरनूर बराड़ ने भी भारतीय बल्लेबाजों को गेंदबाजी की। हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा आकिब नबी की गेंदबाजी की रही।
स्विंग से कोहली को बार-बार किया परेशान
विराट कोहली को सबसे बड़ी कमजोरी ऑउटस्विंग रही है। जब भी गेंद उनके शरीर से बाहर जाती है वह उसे खेलने जाते और गेंद बल्ले का बाहरी किनारा ले लेती है। 'रेवस्पोर्ट्ज' की रिपोर्ट के मुताबिक, आकिब नबी ने अभ्यास सत्र में लगातार दोनों तरफ स्विंग कराकर विराट को मुश्किल में डाला। वह कभी गेंद को बाहर की तरफ स्विंग करा रहे थे, तो कभी अंदर की तरफ। उनकी अंदर आती गेंदें कोहली के पैड और जांघ पर लगीं। वहीं, बाहर जाती गेंदों पर कोहली कई बार बल्ला लगाने से चूक गए।
किंग कोहली ने प्रैक्टिस के दौरान कुछ शानदार शॉट भी खेले। लेकिन जब-जब आकिब सामने आए, विराट को मेहनत करनी पड़ी। लगातार गेंदों से चकमा मिलने के बाद वह अपने चिर-परिचित अंदाज में नाराजगी जाहिर करते भी दिखे। हालांकि, कुछ देर बाद वह रोहित शर्मा के साथ हंसी-मजाक करते नजर आए।
यह भी पढ़ें: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान ने की शादी, वायरल हुईं तस्वीरें
अंशुल कंबोज और गुरनूर बराड़ ने भी की गेंदबाजी
अभ्यास सत्र में आकिब नबी के अलावा अंशुल कंबोज और गुरनूर बराड़ भी मौजूद थे। गुरनूर ने अपनी लंबाई का फायदा उठाते हुए पिच से अतिरिक्त उछाल हासिल किया। उनकी छोटी गेंदों ने बल्लेबाजों को सतर्क रहने पर मजबूर किया। वहीं, अंशुल कंबोज ने लगातार सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी की। इन तीनों गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को अलग-अलग तरह की चुनौती दी। खासतौर पर आकिब नबी ने अपनी स्विंग से कोहली जैसे अनुभवी बल्लेबाज को भी काफी देर तक व्यस्त रखा।
यह भी पढ़ें: 'श्रद्धालुओं को न हो परेशानी', प्रकाश पर्व की तैयारियों पर बोले CM सम्राट चौधरी
रोहित-राहुल ने भी बहाया पसीना
अभ्यास के दौरान रोहित शर्मा ने भी नेट्स में बल्लेबाजी की। उन्होंने शुरुआत में संभलकर खेला और पिच की गति को समझने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने रक्षात्मक शॉट खेलने के साथ कुछ अच्छे स्ट्रोक भी लगाए। केएल राहुल बाद में अभ्यास सत्र में पहुंचे और उन्होंने भी गेंदबाजों का सामना किया। ऋतुराज गायकवाड़ ने भी नेट्स में बल्लेबाजी की। हालांकि,
शुभमन गिल
इस अभ्यास सत्र में नजर नहीं आए।