logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'उसे साउथ अफ्रीका ले ही जाओ...' वर्ल्ड कप से पहले शमी के सपोर्ट में उतरे जहीर

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने मोहम्मद शमी को वनडे टीम में शामिल करने की मांग की है। जहीर का मानना है कि वर्ल्ड कप में शमी का अनुभव टीम के काम आएगा।

Rohit Shami

मोहम्मद शमी टीम इंडिया के लिए आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेले थे, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी साल भर से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने चोट के बाद पिछले साल की शुरुआत में टीम इंडिया में वापसी की थी लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी खत्म होते ही उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। शमी अब किसी भी फॉर्मेट में भारतीय टीम के प्लान्स का हिस्सा नहीं हैं। उन्हें न तो टेस्ट के लिए उपयुक्त माना जा रहा है और न ही वनडे टीम में उनकी वापसी होती दिख रही है। 

 

शमी घरेलू क्रिकेट में लगातार पसीना बहा रहे हैं लेकिन टीम मैनेजमेंट उन्हें नजरअंदाज कर आने वाले बड़े टूर्नामेंट्स के लिए युवा तेज गेंदबाजों का पूल तैयार करने में जुटी हुई है। इस बीच पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने शमी की वापसी पर बड़ा बयान दिया है। जहीर ने कहा है कि शमी को साउथ अफ्रीका ले जाना चाहिए। गौरतलब है कि 2027 वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाना है।

 

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप में भारत ने कब-कब जीते हैं मेडल? पूरी लिस्ट

शमी को प्लान्स का हिस्सा बनाया जाए - जहीर

जहीर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि अगर शमी फिट हैं तो उन्हें वर्ल्ड कप प्लान्स का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। उनका अनुभव साउथ अफ्रीका में टीम के काम आ सकता है। जहीर ने कहा, 'जब कोई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करता है तो उसे निश्चित रूप से टीम इंडिया की प्लानिंग में शामिल किया जाना चाहिए, जो कि फिलहाल शमी उसका हिस्सा नहीं दिख रहे हैं। शमी को वर्ल्ड कप खेलना चाहिए और उन्हें टीम का हिस्सा होना चाहिए।'

 

उन्होंने आगे कहा, 'मुझे नहीं पता कि टीम मैनेजमेंट इस बारे में क्या सोच रहा है। यह फैसला हेड कोच, सेलेक्टर्स और कप्तान ही करेंगे लेकिन मेरी राय में अगर मोहम्मद शमी फिट और उपलब्ध हैं तो भारत को उनके जैसे अनुभवी गेंदबाज को साउथ अफ्रीका ले जाना चाहिए।'

 

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड एथलेटिक्स U20 चैंपियनशिप में भारत का धमाल, बसंत-शाहनवाज ने जीते मेडल

वापसी पर शमी भी रख चुके हैं अपनी बात

35 साल के शमी बंगाल के लिए लगताार घरेलू क्रिकेट में खेल रहे हैं। उन्होंने अपनी फिटनेस पर खुलकर कहा था कि अगर मैं रणजी ट्रॉफी में दिन भर गेंदबाजी कर सकता हूं, तो वनडे में भी 10 ओवर भी डाल सकता हूं। अगर मैं फिट नहीं होता तो लंबे स्पेल कैसे डालता?


और पढ़ें