logo

मूड

ट्रेंडिंग:

18 महीने की बच्ची को 10 साल की लड़की ने छठे फ्लोर से फेंका, बिल्ली पर हुआ विवाद

मुंबई में एक 10 साल की लड़की ने 18 महीने की बच्ची को छठे फ्लोर से नीचे फेंक दिया। मासूम की मौके पर ही मौत हो गई और यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

representative image of Crime scene

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के गोरेगांव इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 18 महीने की मासूम बच्ची की छठी मंजिल से नीचे गिरने के कारण मौत हो गई। इस मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और सीसीटीवी में पुलिस को हैरान कर देने वाली चीज दिखाई दी। बच्ची को एक 10 साल की बच्ची ने नीचे फेंकेा था। 

 

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना बुधवार शाम की है। पुलिस को बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मिली है, जिसमें कथित तौर पर 10 साल की एक बच्ची मासूम को उठाकर सीढ़ियों के पास बने खुले डक्ट में नीचे फेंकती दिखाई दे रही है। मामले के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें: कासगंज में आकाशीय बिजली का कहर, मां-बेटी समेत एक परिवार के 3 लोगों की मौत

कॉरिडोर में खेल रही थी

जानकारी के अनुसार, मासूम बच्ची अपने माता-पिता और चार भाइयों के साथ गोरेगांव की एक बिल्डिंग की छठी मंजिल पर रहती थी। घटना के समय वह घर के बाहर कॉमन कॉरिडोर में एक आवारा बिल्ली के साथ खेल रही थी। कुछ देर बाद जब बच्ची दिखाई नहीं दी, तो उसकी मां ने एक बेटे को उसे तलाशने के लिए भेजा। काफी देर तक खोजने के बाद उसके भाई ने सीढ़ियों के डक्ट के नीचे एक बच्ची को पड़ा देखा। इसके बाद उसने उस बच्ची के कपड़े देखे और वह हैरान हो गया क्योंकि वह कपड़े उसकी छोटी बहन के थे। बहन की पहचान करने के बाद उसने तुरंत अपने परिवार को इसकी जानकारी दी। 

कैसे गिरी बच्ची?

परिवार और बिल्डिंग के अन्य लोग घायल बच्ची को उसी समय उठाकर डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, लेकिन गंभीर चोटों के कारण वह जिंदा नहीं बच पाई। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। शुरुआत में पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान अधिकारियों को शक हुआ कि छठी मंजिल की रेलिंग ऊंची है और बच्ची उस तक नहीं पहुंच सकती थी। पुलिस को यह सामान्य घटना नहीं लग रही थी। 

 

इसके बाद पुलिस ने इमारत में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। रिपोर्ट के मुताबिक, फुटेज में उसी मंजिल पर रहने वाली 10 साल की एक बच्ची कथित तौर पर मासूम को उठाकर नीचे डक्ट में फेंकती दिखाई दी। बच्ची को नीचे फेंकने के बाद वह लड़की कॉरिडोर में ही खेलने लगती है। घटना के बाद वह अपने घर चली गई और किसी को इसकी जानकारी नहीं दी।

 

यह भी पढ़ें: पति को मारा, बिस्तर में सांप छोड़ा; अब हत्यारी पत्नी और प्रेमी को फांसी की सजा

दो हफ्ते पहले हुए थे शिफ्ट

पुलिस के अनुसार, 10 साल की बच्ची और उसका परिवार घटना से करीब दो सप्ताह पहले ही इस बिल्डिंग में रहने आया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे कोई विवाद या अन्य वजह थी या नहीं। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जिस आवारा बिल्ली के साथ मासूम बच्ची खेल रही थी उसी बिल्ली को लेकर विवाद हुआ था।

 

अधिकारियों ने यह भी कहा है कि इस बात की जांच की जा रही है कि घटना में किसी बड़े व्यक्ति की कोई भूमिका तो नहीं थी। पुलिस ने 10 साल की बच्ची को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष पेश किया गया है। अब समिति आगे की कार्रवाई का फैसला करेगी। 


और पढ़ें