logo

ट्रेंडिंग:

क्लासमेट से हुआ था झगड़ा, उसकी मम्मी और मेड ने की बेइज्जती तो लड़की ने दे दी जान

नवी मुंबई में 15 साल की लड़की के सुसाइड मामले में उसकी क्लासमेट की मां और एक अन्य महिला को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि दोनों ने लड़की से बदसलूकी की, जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली।

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- ANI

महाराष्ट्र के नवी मुंबई के रबाले में 15 साल की लड़की के सुसाइड करने के बाद दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया हैऐसा आरोप है कि दोनों ने बच्ची को आत्महत्या करने के लिए उकसाया था। बच्ची के घर से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें बच्ची ने लिखा है कि एक दिन पहले ट्यूशन क्लास में अपनी क्लासमेट से हुई बहस के बाद क्लासमेट की मां और उनके घर में काम करने वाली हेल्पर ने लड़की के साथ बदतमीजी की। पुलिस के अनुसार, लड़की की मां ने उसे अपने घर में बुलाकर लड़की के साथ गलत व्यवहार किया जिसके बाद उसने यह कदम उठाया।

 

रबाले पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया, 'दोनों महिलाओं ने लड़की को उसके माता-पिता के बारे में बेइज्जती करने वाली बातें सुनाई। उसी कारण दोनों में तेज बहस हुई। बहस के दौरान लड़की को थप्पड़ मारा गया, जो उसे बहुत बुरा लगा। दोस्त से झगड़ा होने के बाद दोनों ने उसे घर पर बात करने के लिए बुलाया था।'

 

यह भी पढ़ें- DUSU की ज्वॉइंट सेक्रेटरी दीपिका झा ने प्रोफेसर को जड़ा थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल

मां-बाप को लिखा लेटर

झगड़े के बाद जब लड़की अपने घर लौटी तो अपने मां-बाप के लिए दो पेज का एक लेटर लिखा और उसके बाद यह कदम उठाया। जब लड़की ने ऐसा किया तो उसके मां-बाप दोनों ही काम पर गए हुए थे और उसका भाई अपनी ट्यूशन क्लास के लिए गया हुआ था। जब भाई वापस लौटा तो उसने उसने दरवाजा अंदर से बंद पाया। उसने खिड़की से झाड़ू लगाकर दरवाजे का लॉक खोला। लॉक खोलने के बाद उसने अपनी बहन को देखा। उसने तुरंत पड़ोसियों को इसके बारे में बताया। पड़ोसियों ने पुलिस और मां-बाप को इसके बारे में बताया।

महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज

सुसाइड नोट और पेरेंट्स की शिकायत के आधार पर,  पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसमें बच्ची को सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप लगाए गए हैं। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

यह भी पढ़ें- महिला को अचानक उठा दर्द, थ्री इडियट्स स्टाइल में रेलवे स्टेशन पर करा दी डिलीवरी

 

लड़की के पिता नागेश गावड़े की शिकायत के अनुसार, उनकी बेटी का ट्यूशन के समय में अपनी क्लास की एक लड़की से झगड़ा हुआ था। क्लासमेट की मां ने उसे अपने घर पर बुलाया। हेल्पर इस केस की मुख्य आरोपी है, जबकि दूसरी महिला मयूरी नायकवाड़ी जो एक रियल एस्टेट एजेंट है वहां मौजूद थी। आरोपी रेशमा ने ही पीड़िता को थप्पड़ मारा और उसे आत्महत्या करने के लिए उकसाया था।

Related Topic:#mumbai news

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap