logo

मूड

ट्रेंडिंग:

महिला को अचानक उठा दर्द, थ्री इडियट्स स्टाइल में रेलवे स्टेशन पर करा दी डिलीवरी

महिला को अचानक से प्रसव पीड़ा होने लगी तो एक व्यक्ति विकास बेंद्रे ने उसकी डिलीवरी कराने में मदद की। एक डॉक्टर ने उनकी इस काम में वीडियो कॉल पर मदद की।

news image

विकास बेंद्रे । Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

मंगलवार की रात मुंबई के राम मंदिर रेलवे स्टेशन पर एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सबके दिल छू लिए। एक महिला को ट्रेन में अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई, और वहां मौजूद एक शख्स, विकास बेंद्रे, ने न सिर्फ़ उसकी मदद की, बल्कि प्लेटफॉर्म पर ही बच्चे को जन्म देने में सहायता की। इस बहादुरी की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, और लोग विकास को आमिर खान की फिल्म '3 इडियट्स' के किरदार 'रैंचो' से जोड़कर तारीफ कर रहे हैं।

 

मामला रात करीब 1 बजे का है, जब एक महिला को ट्रेन में प्रसव पीड़ा शुरू हुई। विकास ने उसकी तकलीफ देखी और तुरंत ट्रेन की इमरजेंसी चेन खींचकर ट्रेन को रोक दिया। बताया जा रहा है कि महिला का परिवार उस रात पहले एक अस्पताल गया था, लेकिन वहां से मदद नहीं मिली। मजबूरी में वे ट्रेन में सवार हुए, ताकि घर पहुंच सकें, लेकिन रास्ते में ही महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।

 

यह भी पढ़ें: धरने पर बैठे रहे गोपाल मंडल, JDU ने दूसरी लिस्ट में बुलो मंडल को दिया टिकट

वीडियो कॉल पर डॉक्टर से किया संपर्क

संगीतकार मंजीत ढिल्लन ने इस घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया और विकास की बहादुरी की तारीफ की। उन्होंने लिखा, 'जब मैं ये बता रहा हूं, तब घठना का बनाभी रोंगटे खड़े हो रहे हैं। बच्चा आधा बाहर था, आधा अंदर। उस पल ऐसा लगा जैसे भगवान ने विकास को वहां खास मकसद से भेजा था। हमने कई डॉक्टरों को फोन किया, लेकिन एम्बुलें आने में देर हो रही थी। आखिरकार, एक महिला डॉक्टर ने वीडियो कॉल पर विकास को गाइड किया, और उन्होंने वैसा ही किया जैसा डॉक्टर ने बताया। उनकी हिम्मत को सलाम।'

 

 

 

 

विकास ने वीडियो कॉल पर डॉक्टर की सलाह मानते हुए बच्चे का जन्म करवाया। वीडियो में विकास कहते हैं, 'पहली बार मैंने ऐसा कुछ किया। बहुत डर लग रहा था, लेकिन वीडियो कॉल पर मैडम ने मदद की।' मंजीत ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'उस रात विकास ने दो जिंदगियां बचाईं। कई लोग बस देख रहे थे और चले गए, लेकिन हम रुक गए, क्योंकि हम इंसान हैं। अगर आपको कभी किसी की मदद करने का मौका मिले, तो उसे भगवान का इशारा समझकर कर डालिए।

'सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

यह घटना सोशल मीडिया पर छा गई है। लोग विकास की हिम्मत और सूझबूझ की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वह न सिर्फ़ एक अच्छा पिता बनेगा, बल्कि एक शानदार इंसान भी है। उनके माता-पिता को उन पर गर्व होगा।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'उम्मीद है कि बच्चे का परिवार इस शख्स को कभी नहीं भूलेगा। वह उनके लिए भगवान का आशीर्वाद था।' कई लोगों को फिल्म '3 इडियट्स' की याद आई, जिसमें रैंचो अपने दोस्तों की मदद करता है।

 

यह भी पढ़ें: OBC आरक्षण मामले में तेलंगाना सरकार को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

 

एक यूजर ने लिखा, 'पहली बार असल जिंदगी में ऐसा देखा, वरना ये तो सिर्फ़ 3 इडियट्स में देखा था। ये शख्स असली रैंचो है। गर्व है तुम पर, भाई!"विकास की इस बहादुरी ने साबित कर दिया कि इंसानियत और हिम्मत किसी भी मुश्किल घड़ी में चमत्कार कर सकती है। मां और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं, और विकास की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

Related Topic:

और पढ़ें