logo

ट्रेंडिंग:

मध्य प्रदेश में 24 ट्रांसजेंडर ने एक साथ क्यों पिया फिनाइल, पुलिस ने क्या बताया?

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में 24 ट्रांसजेंडर ने एक साथ फिनाइल पीने का दावा किया है। सभी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। इस बीच पुलिस ने दूसरे गुट की सपना गुरु को हिरासत में लिया गया है।

Madhya Pradesh News.

सांकेतिक फोटो। (AI generated image)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

मध्य प्रदेश के इंदौर में 25 ट्रांसजेंडर के फिनाइल पीने की खबर से हड़कंप मच गया। प्रशासन ने आनन-फानन सभी को महाराजा यशवंतराव अस्पताल में भर्ती कराया। गनीमत की बात यह है कि किसी की भी हालत गंभीर नहीं है। पुलिस ने दूसरे गुट की प्रमुख सपना को हिरासत में लिया है। मामले की गहन जांच की जा रही है। अन्य आरोपियों की भी तलाश जारी है।

 

पुलिस का कहना है कि ट्रांसजेंडर के गुट का आरोप है कि सपना गुरु और उसके तीन साथियों ने उनके एक सम्मेलन के लिए जुटाई गई धनराशि लौटाने से मना कर दिया। उनके साथ मारपीट की और जान से मार डालने की धमकी दी। सपना गुरु और उसके साथियों की प्रताड़ना से परेशान होकर 24 लोगों ने आत्महत्या के इरादे से फिनाइल पी लिया।

 

यह भी पढ़ें: रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत? ट्रंप के दावों पर अब MEA ने दिया जवाब

पंढरीथाने में दर्ज किया गया मामला

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने बताया कि फिनाइल पीने वाले सभी 24 लोगों को सरकारी महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। पंढरीनाथ पुलिस थाने में दर्जकर शिकायत के आधार पर सपना गुरु को हिरासत में लिया गया है।

दो गुटों में वर्चस्व की जंग

इंदौर पुलिस के मुताबिक शहर में किन्नरों के दो गुटों के बीच काफी लंबे समय से गद्दी, धन और वर्चस्व की जंग चली आ रही है। दोनों ही गुट एक-दूसरे के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप करते हैं। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया के मुताबिक बुधवार की रात अस्पताल परिसर में भी हंगामा हुआ। इस दौरान एक ट्रांसजेंडर ने पेट्रोल छिड़कर आग लगाने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे बचा लिया। 

 

यह भी पढ़ें: धरने पर बैठे रहे गोपाल मंडल, JDU ने दूसरी लिस्ट में बुलो मंडल को दिया टिकट

 

सरकारी महाराजा यशवंतराव अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ. बसंत कुमार निंगवाल ने बताया कि करीब 24 लोगों को हमारे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बुधवार रात एक साथ फिनाइल पीने का दावा किया, लेकिन इसकी तुरंत पुष्टि नहीं हो सकी। अस्पताल में भर्ती किसी भी मरीज की हालत गंभीर नहीं है। 

 

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap