logo

ट्रेंडिंग:

दीपावली की रात मुंबई में लगी भीषण आग, 4 की मौत, 10 घायल

दीपावली की रात नवी मुंबई के वाशी इलाके में एक इमारत में लगी आग के चलते 4 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हुए।

Representational Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Social Media

दीपावली की रात कई जगहों से पटाखों की वजह से हादसे की घटना सामने आई है। इसमें महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगने से करीब 4 लोगों की मौत और 10 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वाशी इलाके के सेक्टर 14 में एमजीएम कॉम्प्लेक्स के रहेजा रेजीडेंसी की 10वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में रात करीब साढ़े 12 बजे आग लग गई। इसके बाद आग तेजी से फैल गई और 11वीं और 12वीं मंजिल तक पहुंच गई। 

 

मरने वालों में 2 महिला, 1 पुरुष और एक 6 साल की बच्ची शामिल हैं। घायलों को तुरंत वाशी के दो अस्पतालों में इलाज के लिए ले जाया गया। आग इतनी भयावह थी कि दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं। कई घंटों की मशक्कत के बाद सुबह 4 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। इसमें दमकल के 40 कर्मचारी आग बुझाने के काम में लगे हुए थे। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।


यह भी पढ़ें- Ola के अधिकारी ने दे दी जान, CEO भाविश अग्रवाल क्यों फंस गए?

 

मुंबई में दूसरा केस

मुंबई में कामोठे में हुए सिलेंडर ब्लास्ट में मां-बेटी की जान चली गई। सेक्टर-36 में आंबे श्रद्धा सहकारी सोसायटी की तीसरी मंजिल के फ्लैट में अचानक आग लग गई। ऐसा बताया गया कि घर में रखे दो गैस सिलेंडरों में ब्लास्ट हुआ था जिसके बाद आग ने भयानक रूप ले लिया। परिवार के ही तीन अन्य सदस्य किसी तरह से बच गए। आग से घर के बाहर के हिस्सों को नुकसान पहुंचा है। आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और काफी समय के बाद आग पर काबू पाया गया। 

 

सोसायटी में रहने वाले सभी लोगों को सुरक्षा के लिए इमारत से बाहर निकाल लिया गया था। दमकल अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में सिलेंडर ब्लास्ट से ही आग लगने का कारण सामने आया है। 


यह भी पढ़ें- 66 हजार रुपये से एक एकड़ में लगाई थी प्याज, बेचने पर मिले सिर्फ 664 रुपये


मुंबई में दिवाली के पूरे दिन 32 जगहों से आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को मिली थी। इसके अलावा कफ परेड में आग लगने से 1 व्यक्ति की मौत हो गई थी।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap