logo

मूड

ट्रेंडिंग:

3 साल से चल रहा था अवैध मदरसा, अब बाथरूम में बंद मिलीं 40 लड़कियां

यूपी के बहराइच में अवैध रूप से चल रहे एक मदरसे की बाथरूम से 40 लड़कियां बंद पाई गईं। सभी लड़कियों को सुरक्षित घर पहुंचा दिया गया है। मदरसे को भी बंद कर दिया गया है।

up madrassa

प्रतीकात्मक तस्वीर। (AI Generated Image)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के बहराइच के एक मदरसा में 40 नाबालिग लड़िकयां बाथरूम में बंद पाई गईं। अधिकारियों ने बताया कि इन लड़कियों की उम्र 9 से 14 साल के बीच है। जिस मदरसे के बाथरूम में लड़कियां बंद पाई गईं हैं, वह अवैध रूप से चल रहा था। अधिकारियों ने बताया कि बार-बार मदरसे को लेकर शिकायतें मिल रही थीं।


न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, बहराइज की पयागपुर तहसील के पहलवारा गांव में एक तीन मंजिला इमारत में यह मदरसा अवैध रूप से चल रहा था।


एसडीएम ने बताया कि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद खालिद को मदरसे के रजिस्ट्रेशन  की जांच करने के लिए कहा गया था। खालिद का कहना है कि स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया था कि यह मदरसा लगभग तीन साल से बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा था।

 

यह भी पढ़ें-- 17 लड़कियों के साथ चैतन्यानंद ने क्या-क्या किया? FIR में सामने आया सच

बाथरूम से निकलीं 40 लड़कियां

अधिकारियों ने बताया कि 'मदरसे को लेकर बार-बार शिकायतें मिलने के बाद बुधवार को जब यहां निरीक्षण किया तो पहले तो उन्हें ऊपर जाने से रोका गया। पुलिस की मौजूदगी में जब हम दाखिल हुए तो छत पर बने बाथरूम पर ताला लगा हुआ था।'


उन्होंने बताया कि जब महिला पुलिसकर्मियों ने दरावाजा खोला तो बाथरूम में छिपी 9 से 14 साल की उम्र की 40 लड़कियां एक-एक कर बाहर निकलीं। उन्होंने बताया कि लड़कियां डरी हुई थीं और कुछ भी साफ-साफ नहीं बता पा रही थीं।


मोहम्मद खालिद ने बताया कि 'पूछताछ के दौरान जब पूछा गया कि मदरसे में 8 कमरे होने के बावजूद लड़कियां बाथरूम में क्यों छिपी थीं? इस पर मदरसे में पढ़ाने वाली तकसीम फातिमा ने जवाब दिया  कि घबराहट में लड़कियों ने खुद को अंदर बंद कर लिया था।'

 

यह भी पढ़ें-- 17 लड़कियों से छेड़खानी का आरोप, कौन हैं चैतन्यानंद सरस्वती?

मदरसा बंद, लड़कियों को भेजा घर

खालिद ने बताया कि जब रजिस्ट्रेशन को लेकर दस्तावेज मांगे गए तो मदरसा के कर्मचारी दिखा नहीं सके। उन्होंने बताया कि 2023 के सर्वे के दौरान बहराइच में 495 अनरजिस्टर्ड मदरसों की पहचान की गई थी और ऐसा लगता है कि यह मदरसा उस समय छूट गया था।


उन्होंने कहा कि मदरसे की रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी लड़कियों को सुरक्षित घर पहुंचा दिया गया है। उन्होंने बताया कि मदरसे को बंद करने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।


वहीं, इस मामले में अब तक कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। एसीपी (सिटी) रामानंद प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि अभी तक किसी ने शिकायत नहीं की है। अगर कोई शिकायत मिलती है तो जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Topic:#Uttar Pradesh

और पढ़ें