logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रायपुर में बड़ा हादसा, स्टील प्लांट की छत गिरी; छह की मौत

छत्तीसगढ़ के रायपुर में स्टील प्लांट की छत ढहने से छह मजदूरों की जान चली गई। हादसा गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड में हुआ है। अभी राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

Raipur Accident News.

सांकेतिक फोटो। (AI generated image)

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां एक इस्पात संयंत्र की छत ढह गई। हादसे में छह मजदूरों की जान गई है। पुलिस के मुताबिक छह अन्य मजदूर घायल हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी कुछ अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है। अभी राहत एवं बचाव कार्य जारी है। मौके पर भारी संख्या में पुलिसबल तैनात है।

 

रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) लाल उमेद सिंह ने बताया कि घटना रायपुर के बाहरी इलाके सिलतारा की है। यहां स्थित गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड का संयंत्र है। छत गिरने से मजदूर नीचे दब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

 

 

यह भी पढ़ें: सऊदी अरब के साथ डील करके क्या पाकिस्तान अपने ही जाल में फंस गया?

 

हादसे में छह मजदूरों की मौत हो गई है। छह अन्य घायल हैं। एसएसपी ने बताया कि कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है। इस वजह से बचाव अभियान अभी जारी है। घायल मजदूरों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

Related Topic:#Chhattisgarh News

और पढ़ें