logo

मूड

ट्रेंडिंग:

काशी में पहली बार सजेगी राष्ट्रीय शतरंज की बिसात, विजेताओं को मिलेंगे 30 लाख

वाराणसी में पहली बार 63वीं सेठ एमआर जैपुरिया राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन 29 नवंबर से 9 दिसंबर तक होगा।

Chess शतरंज

एमआर जैपुरिया राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पहली बार 63वीं सेठ एमआर जैपुरिया राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन 29 नवंबर से 9 दिसंबर तक होगा। यह प्रतियोगिता बाबतपुर स्थित सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल्स के परिसर में खेली जाएगी। इसमें देशभर से 500 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिनमें 22 ग्रैंडमास्टर, 30 इंटरनेशनल मास्टर और 50 से अधिक अन्य खिताब विजेता खिलाड़ी शामिल हैं।

 

प्रतियोगिता का आयोजन ऑल इंडिया चेस फेडरेशन की निगरानी में उत्तर प्रदेश चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन और वाराणसी चेस एसोसिएशन के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है। यूपी में चौथी बार और वाराणसी में पहली बार ऐसी राष्ट्रीय प्रतियोगिता हो रही है। जिला प्रशासन के सहयोग से होने वाले इस आयोजन में मास्टर क्लास और समानांतर प्रतियोगिताएं होंगी, जिनमें करीब 50 स्कूलों के 5,000 से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। इसके अलावा ‘बियॉन्ड द बोर्ड-द ग्रेट माइंड्स इनिशिएटिव’ के तहत वैज्ञानिक सर सीवी रमन पर केंद्रित विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता भी होगी।

 

यह भी पढ़ें: हरियाणा में धीरे-धीरे दम तोड़ रही डाक विभाग की सुविधा, 4 जिलों में बंद किए ATM

कैसे होगी प्रतियोगिता?

चैंपियनशिप स्विस प्रणाली के तहत कुल 11 चक्रों में खेली जाएगी। प्रत्येक खिलाड़ी को पहले 40 चालों के लिए 90 मिनट और इसके बाद 30 मिनट का समय मिलेगा। पहली चाल से ही हर चाल पर 30 सेकंड का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। रैंकिंग तय करने के लिए बुचहोल्ज कट-1, बुचहोल्ज, सोनेबोर्न-बर्गर, आपसी मुकाबले और जीत की संख्या जैसे टाई-ब्रेक नियम लागू होंगे।

कितना मिलेगा इनाम?

प्रतियोगिता की कुल पुरस्कार राशि 30 लाख रुपये है। शीर्ष 10 स्थानों पर रहने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल, प्रमाणपत्र और नकद पुरस्कार मिलेंगे। विजेता को 6 लाख, दूसरे स्थान पर रहने वाले को 5 लाख और तीसरे स्थान के खिलाड़ी को 4 लाख रुपये मिलेंगे। चौथे स्थान के लिए 3 लाख, पांचवें और छठे स्थान के लिए 2.5-2.5 लाख, सातवें और आठवें स्थान के लिए 2-2 लाख तथा नौवें और दसवें स्थान के लिए 1.5-1.5 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं।

Related Topic:#Uttar Pradesh

और पढ़ें