logo

ट्रेंडिंग:

फायर ब्रिगेड भर्ती: 65 किलो वजन लेकर दौड़ने की शर्त पर मचा बवाल

उत्तराखंड में हाल ही में निकाली गई एक भर्ती के नोटिफिकेशन में 65 किलो वजन उठाकर 1 मिनट में 900 मीटर दौड़ की शर्त रखी। हैरानी की बात यह है कि आज तक कोई एथलीट भी ऐसा नहीं कर पाया है।

Uttarakhand

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: Sora

उत्तराखंड में एक नई भर्ती गाइडलाइन को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। उत्तराखंड में फायर ब्रिगेड अधिकारी (2nd ग्रेड) के पदों पर भर्ती निकली है इस भर्ती के नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्मीदवारों को फिजिकल एग्जाम में 65 किलो वजन उठाकर एक मिनट से भी कम समय में 900 मीटर दौड़ लगानी होगी। अब इस भर्ती के लिए ऐसा फिजिकल एग्जाम रख दिया गया है कि अगर कोई उम्मीदवार इसे पास कर गया तो वह वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लेगा। जो पैरामीटर इस एग्जाम के लिए रखा गया है उसे अब तक कोई ओलंपिक एथलीट भी पार नहीं कर पाया है। 

 

आपको बता दें कि 800 मीटर की दौड़ का वर्ल्ड रिकॉर्ड एक मिनट 40.91 सेकंड यानी दो मिनट से थोड़ा कम है। यह रिकॉर्ड केन्या के खिलाड़ी डेविड रुदिशा ने 2012 के ओलंपिक में बनाया था। ऐसे में सवाल यह उठता है कि एक सरकारी भर्ती के लिए रखी गई 900 मीटर दौड़ का यह पैरामीटर कैसे पूरा हो सकता है और वह भी 65 किलोग्राम वजन उठाकर। 

 

यह भी पढ़ें-- 19KM दूर के अस्पताल क्यों ले जाया गया? BMW कांड पर उठे सवाल

भर्ती नोटिफिकेशन

क्या हुई गड़बड़?

इस भर्ती के जरिए पुलिस, इंटेलिजेंस, पीएसी, डिप्टी जेलर और आबकारी निरीक्षक और फायर ब्रिगेड अधिकारी (2nd ग्रेड)के पदों पर भर्ती की जानी है। भर्ती के नोटिफिकेशन में पुलिस, इंटेलिजेंस, पीएसी, डिप्टी जेलर और आबकारी निरीक्षक के पदों की भर्ती में पांच किलोमीटर की दौड़ के लिए 32 मिनट का समय दिया गया है लेकिन फायर ब्रिगेड अधिकारी के लिए ऐसा नहीं है। फायर ब्रिगेड अधिकारी की भर्ती के लिए 65 किलो वजन के साथ एक मिनट में 800 मीटर दौड़ का पैरामीटर रखा गया है। इस पैरामीटर पर ही बहस हो रही है। हालांकि, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग का कहना है कि यह गलती से हुआ है और इसे ठीक किया जाएगा। 

क्या बोले अधिकारी?

इस मुद्दे ने जब सोशल मीडिया पर तूल पकड़ी तो विभाग के अधिकारियों ने सफाई दी। उत्तराखंड के गृह सचिव शैलेश बगौली ने बताया कि यह सिर्फ एक टाइप करते समय हुई गलती है। विभाग ने इसका संज्ञान ले लिया है और इसे जल्द ही ठीक कर दियाज जाएगा। उन्होंने कहा, 'जैसे ही यह गलती हमारे संज्ञान में आई हमने इसे ठीक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। हमारा मकसद युवाओं का मनोबल गिराना नहीं बल्कि सही तरीके से भर्ती करवाना था। इस संबंध में बदलाव के बाद नया नोटिफिकेशन जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।'

 

यह भी पढ़ें-- हत्या के आरोपी के बेटे से ही घूस ले रहा था सब इंस्पेक्टर, गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर जमकर हुई ट्रोलिंग

इस अजीबोगरीब शर्त को लेकर सोशल मीडिया पर लोग चुटकियां ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इसे ओलंपिक की भर्ती भी कह रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि इस बार ओलंपिक का मेडल उत्तराखंड ही जीतेगा। लोग वर्ल्ड रिकॉर्ड के पोस्टर और उस दौड़ की वीडियो शेयर करके लिख रहे हैं कि इससे भी तेज दौड़ना पड़ेगा।

 

एक व्यक्ति ने लिखा, 'यह भर्ती इंसान के लिए नहीं बल्कि चीतों की भर्ती के लिए है।' हालांकि, लोग सोशल मीडिया पर सरकार से इस पर जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 

एक व्यक्ति ने लिखा, 'अब ओलंपिक में 800 मीटर दौड़ जीतने के बाद ब्रेकिंग न्यूज ऐसे आएगी कि ओलंपिक तो झांकी है, उत्तराखंड भर्ती बाकी है।'

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap