logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सोसायटी की लिफ्ट में डेढ़ घंटे फंसा रहा 7 साल का बच्चा, हो गई मौत

महाराष्ट्र के पुणे के सिंहगढ़ रोड इलाके की एक सोसायटी में लिफ्ट में फंसने से सात साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा करीब डेढ़ घंटे तक लिफ्ट के अंदर फंसा रहा।

representative image of Pune Child death scene

प्रतीकात्मक तस्वीर। (ChatGPT Generated Image)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

महाराष्ट्र के पुणे शहर से एक दिल दहला देने वाला और बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां सिंहगढ़ रोड इलाके में स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में फंसने के कारण सात साल के एक बच्चे की मौत हो गई। इस मामले पुलिस के मुताबिक, बच्चा लिफ्ट के अंदर फंस गया था। वहीं बच्चे के पिता का कहना है कि उनका बेटा लिफ्ट और फर्श के बीच वाले हिस्से में फंस गया था। करीब डेढ़ घंटे तक फंसे रहने की वजह से बच्चे का दम घुट गया। मृतक बच्चे की पहचान शिवांश शैलेश ढुत के रूप में हुई है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा निम्बाजीनगर स्थित रिद्धि-सिद्धि अपार्टमेंट में हुआ। सात वर्षीय शिवांश हमेशा की तरह सोमवार रात करीब 10 बजे सोसायटी परिसर में खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक खेल-खेल में बिल्डिंग की लिफ्ट के अंदर चला गया और उसने कोई बटन दबा दिया। लिफ्ट पहली मंजिल से आगे तो बढ़ी लेकिन दूसरी मंजिल पर पहुंचने से पहले ही तकनीकी रूप से बीच रास्ते में अटक गई। लिफ्ट लॉक हो जाने के कारण मासूम शिवांश उसी के भीतर कैद होकर रह गया।

 

यह भी पढ़ें: '3 साल से कोई काम नहीं हुआ', गुस्साई BJP पार्षद ने अपना सिर मुंडवा लिया

 

जब काफी समय बीत जाने के बाद भी शिवांश घर वापस नहीं लौटा, तो परिवार वालों को चिंता हुई। परिवार के लोगों और सोसाइटी के अन्य निवासियों ने मिलकर पूरे परिसर में उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद जब कुछ पता नहीं चला तो लोगों का ध्यान बंद पड़ी लिफ्ट की तरफ गया। अनहोनी की आशंका को देखते हुए रात करीब 11:30 बजे पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे बचाव दल ने जब लिफ्ट को जबरन खोला तो अंदर शिवांश बेसुध और अचेत अवस्था में मिला, जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

शिवांश के पिता का बयान

मृतक शिवांश के पिता शैलेश ढूत ने बताया, 'मेरा बेटा शिवांश खेलने के लिए मैदान में गया था। कुछ देर बाद जब मेरी बेटी वापस आई तो मैंने उससे शिवांश के बारे में पूछा। उसने कहा कि वह तो खेलने के मैदान में गया ही नहीं था। यह सुनकर मैं और मेरी पत्नी उसे ढूंढने लगे। तलाश के दौरान मेरी पत्नी ने देखा कि लिफ्ट फंसी हुई थी और अंदर हमारा बेटा पड़ा था। हमने दरवाजा तोड़कर खोला तो देखा कि मेरा बेटा लिफ्ट और नीचे वाले हिस्से के बीच फंसा हुआ था। फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची। मेरा बेटा कभी लिफ्ट में खेलता नहीं था।'

यह भी पढ़ें: केरल की सतीशन सरकार ने सिल्वर लाइन प्रोजेक्ट को रद्द क्यों कर दिया?

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का अनुमान है कि वेंटिलेशन की कमी और अत्यधिक डर के कारण बंद जगह में दम घुटने से बच्चे की जान गई है। शुरुआती तकनीकी जांच में लिफ्ट में तुरंत कोई बड़ी खराबी नजर नहीं आई है। फिलहाल सिंहगढ़ रोड थाना पुलिस ने इस मामले में एक्सीडेंटल डेथ का केस दर्ज कर आगे की वैधानिक जांच शुरू कर दी है।


और पढ़ें