logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अब मेघालय में हो गया खेला, UDP के 12 में 8 विधायक BJP में हुए शामिल

मेघालय में बीजेपी के विधायकों की संख्या 2 से बढ़कर 10 हो गई है। इसकी वजह है कि UDP के 8 विधायकों ने पाला बदल लिया है और वे बीजेपी में शामिल हो गए हैं।   

kiren rijiju with bjp leaders

विधायकों को बीजेपी में शामिल कराते किरेन रिजीजू, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

साल 2023 में जब मेघालय के विधानसभा के चुनाव हुए थे तब भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दो विधायक जीते थे। अब उसके विधायकों की संख्या एक झटके में 10 हो गई है। इसकी वजह है कि यूनाइटेड डेमोक्रैटिक पार्टी (UDP)के 12 में से 8 विधायक अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू और बीजेपी के पूर्वोत्तर प्रभारी संबित पात्रा की मौजूदगी में ये 8 विधायक बुधवार को बीजेपी में शामिल हो गए। हाल ही में इन विधायकों ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी और तभी इस बात की सहमति बन गई थी कि अब ये विधायक बीजेपी में शामिल होंगे।

 

रिपोर्ट के मुताबिक, कोयल के खनन, खासी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने समेत कई अन्य मांगों पर आश्वासन मिलने के बाद ये नेता बीजेपी में शामिल हुए हैं। 17 सितंबर को ही विदायक किरमेन शैला न इसीक पुष्टि कर दी थी और कहा था कि अमित शाह ने इन सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है।

कौन-कौन हुआ शामिल?


लकमेन रंबुई
किरमेन शैला
बी के सनरेम
सैनशर कूपर राय
लिंगदोह थबाह
पियूष मारवेन
मैरलबार्न सिएम
ओलान सिंग सुइन
मैथ्यू कुरबाह 

 

यह भी पढ़ें: 'सेंटा क्लॉज की लाल टोपी पहनने पर मजबूर करना सही नहीं', हाई कोर्ट ने लताड़ा

 

2023 में क्या हुआ था?

2023 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे लेकिन उसके 2 ही विधायक बने थे। वहीं। कांग्रेस को 5 और तृणमूल कांग्रेस को भी 5 सीट पर जीत मिली थी। कोनराड संगमा की नेशनल पीपल्स पार्टी 26 सीटें जीतकर सबसे आगे थे। UDP ने कुल 46 सीटों पर चुनाव लड़ा था और उसके 12 उम्मीदवार जीतने में कामयाब हुए थे।

 

यह भी पढ़ें: कमिश्नरों की ही नहीं सुनते CEC ज्ञानेश कुमार? रिपोर्ट पर घिरा चुनाव आयोग

 

बता दें कि तब NPP की सरकार को UDP ने भी समर्थन दिया था। इसके अलावा, बीजेपी, HSPDP के दो-दो और एक निर्दलीय विधायक ने भी कोनराड संगमा की पार्टी को समर्थन दिया था।

Related Topic:#BJP

और पढ़ें