logo

ट्रेंडिंग:

CM योगी के जिले में ऑपरेशन के दौरान 9 लोगों की आंखों में हुआ इन्फेक्शन, गई रोशनी

गोरखपुर के एक अस्पताल में 30 लोगों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ था। जिनमें से 9 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई।

yogi adityanath\

योगी आदित्यनाथ । Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में डॉक्टरों की लापरवाही से 9 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई। यह घटना गोरखपुर के न्यू राजेश हाईटेक अस्पताल की है, जहां 1 फरवरी को 30 लोग मोतियाबिंद का इलाज कराने गए थे। इन 30 लोगों में से 9 लोगों का ऑपरेशन ठीक तरीके से नहीं हुआ और इन 9 मरीजों को ऑपरेशन के बाद आंखों में दर्द होने लगा। जब वे दोबारा डॉक्टर के पास गए तो पता चला कि आंख में इन्फेक्शन हो गया है जो कि फैल रहा है। इन्फेक्शन की वजह से मरीजों को आंख की रोशनी चली गई साथ ही इन्फेक्शन को रोकने के लिए 9 मरीजों की आंखें निकालनी पड़ी।

 

इसके अलावा बाकी के मरीजों की आंखों में भी जलन और दर्द की शिकायतें देखी गईं। सिर्फ 9 लोगों को ही नहीं, बल्कि 18 मरीजों की आंखों में भी इन्फेक्शन फैलने की आशंका बताई गई। इन्फेक्शन को रोकने के लिए मरीजों को दिल्ली, लखनऊ और वाराणसी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें से एक मरीज की आंख ठीक हो गई है। इस घटना के बाद जिला मजिस्ट्रेट ने अस्पताल को सील कर दिया है और उचित कार्रवाई के आदेश दिए हैं। जिला मजिस्ट्रेट दीपक मीणा ने कहा कि 'अगर इस मामले में कोई दोषी पाया जाता है तो उसका रजिस्ट्रेशन तुरंत रद्द कर दिया जाएगा।'

 

यह भी पढ़ें: बारात निकलने को तैयार थी, दूल्हे के सामने काट दिया घर का बिजली कनेक्शन

मरीजों का आरोप

यहां कई मरीज आयुष्मान भारत योजना के तहत सर्जरी करा रहे थे। मरीजों ने अस्पताल पर आरोप लगाया कि सर्जरी के कुछ ही घंटे बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। अगले ही दिन उनकी आंखों में इन्फेक्शन फैल गया। पीड़ित मरीज बाहर के हैं। उन्होंने बताया कि 'ऑपरेशन के बाद उनकी आंख में तेज दर्द होने लगा। इसके बाद वे दिल्ली एम्स गए। एम्स के डॉक्टरों ने 17 फरवरी को बताया कि उनकी आंख की रोशनी चली गई है।'

 

दूसरे मरीज अली की हालत और भी खराब बताई जा रही है। अली ने बताया कि 'सर्जरी के अगले दिन उनकी आंख से खून बहने लगा। उन्हें तुरंत दिल्ली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी एक आंख निकाल दी। अब वह उस आंख से देख नहीं पा रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: तांबे और बिजली वाले तेल के लिए चुरा लिया ट्रांसफर, लखनऊ के लोग हैरान

 

वहीं तीसरी मरीज शंकरवती ने कहा कि 'अब उन्हें दूसरी आंख की रोशनी खोने का डर सता रहा है। उन्हें अभी भी आंखों में दर्द और धुंधला दिखाई दे रहा है। उन्हें आशंका है कि संक्रमण दोबारा फैल सकता है। उनके बेटे ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी बची हुई आंख पर इसका असर पड़ता है तो वह कानूनी कार्रवाई करेंगे।'


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap