logo

ट्रेंडिंग:

बारात निकलने को तैयार थी, दूल्हे के सामने काट दिया घर का बिजली कनेक्शन

UP के बिजनौर में एक घर में शादी थी और बारात निकलने ही वाली थी कि सबके सामने ही दूल्हे की घर का बिजली कनेक्शन काट दिया गया। अब इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है।

news image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Sora

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में बिजली विभाग का कड़ा ऐक्शन देखने को मिला। जहां एक व्यक्ति की बारात निकल रही थी। दूल्हे के घर में खुशियों और जश्न का माहौल था। दूल्हा घोड़े पर चढ़ चुका था, ढोल-नगाड़े बज रहे थे, परिजन नाच रहे थे। तभी बिजली विभाग की ओर से आए एक शख्स ने दूल्हे के सामने ही उसके घर का बिजली कनेक्शन काट दिया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

यह मामला नूरपुर बिजली विभाग का है। जिन्होंने गुरुवार को दूल्हे शुभम चौहान के घर यह कार्रवाई की। जानकारी के लिए बता दें कि शुभम चौहान की बारात नजीबाबाद के लिए जा रही थी। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

यह भी पढ़ें: सजा के नाम पर बच्चों का शारीरिक शोषण करता था हेड मास्टर, घरवालों ने पीट दिया

 

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि दूल्हा अपने घर के बाहर निकल चुका है। बारात अब जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। एक तरफ ढोल बज रहा है तो वहीं दूसरी तरफ लोग नाच रहे हैं लेकिन सारा जश्न एकदम से शांत हो गया जब बिजली विभाग के एक कर्मचारी ने घर का बिजली कनेक्शन काट दिया।

 

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति बिजली के खंभे पर खड़े होकर कनेक्शन काट रहा है। बिजली विभाग के इस ऐक्शन को देखते हुए इलाके के लोगों ने विभाग के प्रति नाराजगी जताई है। लोगों का मानना है कि शादी के अवसर पर बिजली विभाग की यह कार्रवाई अनुचित है। इसके अलावा परिजन ने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

 

यह भी पढ़ें: AC ट्रेन से बेडशीट और तकिया चुराया, RPF ने पकड़ा तो गिड़गिड़ाने लगा पुलिसकर्मी

 

बिजली विभाग से पूछे सवाल

 

दूल्हे के परिवार वालों ने बिजली विभाग की इस कार्रवाई को गैर-जिम्मेदाराना बताया है। परिवार वालों का कहना है कि इस कार्रवाई की वजह से शादी का माहौल खराब हो गया। साथ ही रिश्तेदारों के सामने परिवार की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। परिजन ने बिजली विभाग से सवाल उठाते हुए पूछा है कि बिजली कनेक्शन काटने की वजह क्या थी।

 

बिजली विभाग का जवाब

फिलहाल, इस मामले पर बिजली विभाग की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। जिससे कई लोग कयास लगा रहे हैं कि विभाग ने बेवजह यह कार्रवाई की है। इस घटना ने बिजनौर के बिजली विभाग पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कई लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए सरकार को उचित दिशा-निर्देश जारी करने चाहिए।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap