logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सजा के नाम पर बच्चों का शारीरिक शोषण करता था हेड मास्टर, घरवालों ने पीट दिया

रामपुर के एक मिशनरी स्कूल में प्रिंसिपल बच्चों को सजा देने के नाम पर छेड़छाड़ करता था। बच्चों ने अपने घरवालों को बताया, जिसके बाद गुस्साए परिजन ने प्रिंसिपल को खूब पीटा।

principal molested children

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI इमेज। Photo Credit- Sora

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के रामपुर में शिक्षकों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक मिशनरी स्कूल में प्रिंसिपल पर आरोप है कि वह बच्चों के साथ अश्लील व्यवहार करता था। स्कूल के बच्चों का कहना है कि यह प्रिंसिपल बच्चों को सजा देने के बहाने अपने कमरे में बुलाता था और उनके निजी अंगों को छूता था। बच्चों के विरोध करने पर उन्हें पीटता भी था, साथ ही धमकी देता था कि वे घर पर शिकायत न करें।

 

यह घटना सेंट फ्रांसिस स्कूल की बताई जा रही है। आरोपी प्रिंसिपल का नाम अरिशेरिल जोसेफ है, जो साल 2020 में इस स्कूल का प्रिंसिपल नियुक्त हुआ था। बीते शनिवार को आरोपी ने बच्चों के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ की, जिसके बाद बच्चों ने अपने माता-पिता से शिकायत की। सोमवार को बच्चों के पिता एकसाथ स्कूल पहुंचे और प्रिंसिपल के खिलाफ जमकर हंगामा किया। परिजन के हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर में खुलेंगे 14 और टूरिस्ट स्पॉट, आदेश जारी, देख लें पूरी लिस्ट

परिजन का विरोध

स्कूल के कई बच्चों ने अपने माता-पिता से प्रिंसिपल की शिकायत की थी। इसके बाद बच्चों के माता-पिता एकजुट होकर प्रिंसिपल के ऑफिस पहुंच गए। यहां परिजन ने प्रिंसिपल अरिशेरिल जोसेफ की जमकर पिटाई कर दी। इस हंगामे की वजह से स्कूल में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। कुछ घंटे बाद स्कूल में पुलिस पहुंची और मारपीट रुकवाई। इसके बाद मामले की जांच-पड़ताल शुरू की गई।

 

परिजन का आरोप है कि बीते मंगलवार को भी प्रिंसिपल की हरकतों का विरोध किया गया था, तब उसने माफी मांग ली थी, लेकिन अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इसके बाद शनिवार को फिर बच्चों के साथ अश्लील हरकत की। इससे परिजन आक्रोशित हो गए। सोमवार को जब वे प्रिंसिपल के ऑफिस पहुंचे, तो प्रिंसिपल ने उनके साथ बदतमीजी भी की।  इसी वजह से परिजन ने उसको मिलकर पीटा साथ ही प्रिसंपल के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराया गया है।

 

यह भी पढ़ें: असम कांग्रेस के अध्यक्ष रहे भूपेन बोरा का इस्तीफा, अकेले पड़ गए गौरव गोगोई?

 

पुलिस शिकायत के बाद रामपूर के थानाध्यक्ष ने कहा 'सीसी टीवी कैमरों के फूटेज को देखने के बाद सच सामने आएगा। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।' पुलिस इस केस की छानबीन में जुटी है। 


और पढ़ें