logo

ट्रेंडिंग:

जम्मू कश्मीर में खुलेंगे 14 और टूरिस्ट स्पॉट, आदेश जारी, देख लें पूरी लिस्ट

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 14 और टूरिस्ट स्पॉट को खोलने का आदेश दिया है। पहलगाम हमले के बाद सुरक्षा के मद्देनजर इन्हें बंद कर दिया गया था।

Manoj Sinha

Manoj Sinha, Photo Credit-X

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राज्य के 14 टूरिस्ट स्पॉट को खोलने का फैसला किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद कुल 50 टूरिस्ट स्पॉट बंद कर दिए गए थे, जिनमें से अब 14 टूरिस्ट स्पॉट खोले जा रहे हैं।

 

मनोज सिन्हा ने यह जानकारी एक्स (X) पर एक पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि, 'सुरक्षा की गंभीर समीक्षा और विचार-विमर्श के बाद, मैंने कश्मीर और जम्मू संभागों में अस्थायी रूप से बंद किए गए कुछ टूरिस्ट स्पॉट को फिर से खोलने का आदेश दिया है।' इस फैसले से  जम्मू-कश्मीर में फिर से टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा।

 

यह भी पढ़ें: असम कांग्रेस के अध्यक्ष रहे भूपेन बोरा का इस्तीफा, अकेले पड़ गए गौरव गोगोई?

टूरिस्ट स्पॉट खोले जा रहे हैं

फिर से खोले जाने वाले इन 14 टूरिस्ट स्पॉट में से 11 कश्मीर के और 3 जम्मू के हैं। कश्मीर के कोकरनाग, यूसमर्ग, दूधपथरी, दांदीपोरा पार्क, शोपियां में पीर की गली, दुबजान और पदपावन, श्रीनगर में अस्तानपोरा, ट्यूलिप गार्डन, थजवास ग्लेशियर, गांदरबल में हंग पार्क और बारामुला में वुलर झील और वाटलाब को जल्द ही खोला जाएगा।

 

मनोज सिन्हा ने कहा कि कश्मीर के तीन अन्य स्थल गुरेज, अथवाटू और बंगस हैं। साथ ही जम्मू के रामबन जिले में रामकुंड को बर्फ हटने के बाद खोला जाएगा। जम्मू-कश्मीर के इन 14 टूरिस्ट स्पॉट पर काफी संख्या में लोग घूमने आते थे। 22 अप्रैल 2025 को इन जगहों को टूरिस्ट के लिए बंद कर दिया गया था। तब से माना जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर में टूरिज्म प्रभावित हुआ है। राज्य की अर्थव्यवस्था काफी हद तक टूरिज्म पर निर्भर करती है। टूरिज्म से होटल, परिवहन और स्थानीय कारोबारियों को रोजगार मिलता है जिससे उनके परिवार का खर्च चलता है।

 

यह भी पढ़ें: घर छोड़ने के बहाने किया ऑर्केस्ट्रा डांसर का गैंगरेप, 3 गिरफ्तार

पहलगाम हमला

बता दें कि पिछले साल पहलगाम में हमला एक टूरिस्ट स्पॉट पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में अधिकतम लोग टूरिस्ट थे। इस घटना के बाद सुरक्षा कारणों से कई टूरिस्ट स्पॉट बंद कर दिए गए थे, जिन्हें अब  फिर से खोला जा रहा है। इससे पहले पिछले साल 26 सितंबर को भी उपराज्यपाल ने 12 टूरिस्ट स्पॉट खोलने का आदेश दिया था।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap