logo

ट्रेंडिंग:

घर छोड़ने के बहाने किया ऑर्केस्ट्रा डांसर का गैंगरेप, 3 गिरफ्तार

आजमगढ़ की एक ऑर्केस्ट्रा डांसर का गैंगरेप हुआ है। दुष्कर्म से पहले आरोपियों ने पीड़िता को शराब पिलाई और मारपीट भी की गई। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

representative image of a victim

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo credit- Gemini

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

बिहार के भोजपुर जिले से बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। जिसे जानकर लोगों का इंसानियत पर से भरोसा उठ जाएगा। भोजपुर जिले में एक डांसर अपना स्टेज परफॉर्मेंस खत्म करके घर जा रही थी। जहां इवेंट संचालक ने घर पहुंचाने का वादा किया। पीड़िता उनके साथ घर जाने को तैयार हो गई। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने पहले उसे जबरन शराब पिलाई, फिर एक सुनसान जगह पर ले गए। इवेंट संचालक के साथ दो और लड़के थे। तीनों आरोपियों ने पीड़िता के साथ रेप किया। पीड़िता ने कई बार उन्हें रोकने की कोशिश की तो विरोध में तीनों आरोपियों ने उसे बेरहमी से पीटा।

 

यह मामला करनामेपुर क्षेत्र का बताया जा रहा है। पीड़िता की उम्र 19 साल है। जो एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ काम करती थी। पिछले शनिवार को इसी टीम के साथ बिहार गई थी और अपना परफॉर्मेंस खत्म कर आजमगढ़ लौट रही थी। देर रात होने की वजह से इवेंट संचालक ने उसे कहा कि घर छोड़ देते हैं। पीड़िता के पति ने पुलिस में शिकायत की है। जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

यह भी पढ़ें: 'खाने को आटा तक नहीं', सुसाइड नोट लिख दे दी जान, कहा- बच्चों का ध्यान रखना

कौन है पीड़िता?

पीड़िता पेशे से डांसर है, जो अपने पति और बेटी के साथ आजमगढ़ में रहती है। पीड़िता का पति डीजे ऑपरेटर है। पीड़िता के साथ जब यह दुष्कर्म हुआ तो उसने अपने पति को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पीड़िता के पति ने पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

 

पीड़िता के पति के अनुसार, 1 फरवरी को डांस परफॉर्मेंस के लिए आजमगढ़ से भोजपुर आई थी। शनिवार के शाम को वह इवेंट खत्म कर आ रही थी। तभी ऑर्केस्ट्रा संचालक लक्ष्मण यादव (40) से घर छोड़ने के लिए कहा। लक्ष्मण ने उसे वापस आजमगढ़ लाने का भरोसा दिया लेकिन उसके इरादे कुछ और ही थे।

क्या थी आरोपियों का साजिश?

आरोपी लक्ष्मण पहले से शराब के नशे में धुत्त था। उसने जब पीड़िता को अकेला पाया तो अपने दो दोस्तों को बुला लिया। दो अन्य आरोपी मैजिक ड्राइवर अशोक कुमार यादव और डीजे ऑपरेटर जितेंद्र कुमार यादव हैं। इन तीनों ने मिलकर इस अपराध को अंजाम दिया।

 

यह भी पढ़ें: ओडिशा: दूसरी पत्नी ने छोड़ा, बाप ने बेटे को 1 लाख में बेच दिया

पुलिस ऐक्शन

पुलिस ने इस मामले की गंभीरता से जांच की है। पुलिस ने पीड़िता का तुरंत मेडिकल चेकअप कराया। इसके बाद करनामेपुर थाना प्रभारी ने तुरंत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल इन आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap