logo

ट्रेंडिंग:

असम कांग्रेस के अध्यक्ष रहे भूपेन बोरा का इस्तीफा, अकेले पड़ गए गौरव गोगोई?

असम में जल्द ही चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से ठीक पहले असम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफा पत्र उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा है।

news image

Bhupen Kumar Borah, Photo credit- x

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

असम में विधानसभा के चुनाव लगभग 120 दिनों बाद होने वाले हैं। सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से चुनाव की तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच कांग्रेस पार्टी को जोरदार झटका लगा है क्योंकि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफा पत्र उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा है। त्यागपत्र में भूपेन कुमार बोरा ने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी उन्हें अनदेखा कर रही थी और राज्य इकाई में उन्हें काम करने का पूरा अधिकार नहीं दिया जा रहा था। इस इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। कई राजनीतिक जानकार यह कयास लगा रहे हैं कि अब भूपेन कुमार बोरा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होंगे। 

 

भूपेन कुमार बोरा साल 2021 से 2025 तक असम में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष रहे थे। पिछले साल कांग्रेस पार्टी ने गौरव गोगोई को असम का अध्यक्ष बना दिया था। जिस वजह से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि अध्यक्ष पद छिनने की वजह से भूपेन नाराज थे। हालांकि, भूपेन बोरा ने कहा कि वह पार्टी निजी कारणों से नहीं, बल्कि पार्टी के हित में यह फैसला ले रहे हैं। भूपेन कुमार बोरा के इस फैसले पर सीएम हिमंत बिस्वा ने अहम टिप्पणी दी है।

 

हिमंत बिस्वा ने कहा, 'भूपेन बोरा असम कांग्रेस के आखिरी ऐसे हिंदू नेता थे, जिनके पिता या माता कभी विधायक या मंत्री नहीं रहे। उनका इस्तीफा एक संदेश देता है कि कांग्रेस में सामान्य परिवार से आने वाला कोई भी व्यक्ति आगे नहीं बढ़ सकता।'

 

यह भी पढ़ें: घर छोड़ने के बहाने किया ऑर्केस्ट्रा डांसर का गैंगरेप, 3 गिरफ्तार

इस्तीफे की वजह

भूपेन कुमार बोरा ने गुवाहाटी में पत्रकारों से कहा, 'मैंने आज सुबह आठ बजे कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेज दिया है। इस्तीफे की वजह विस्तार से बताई है कि आखिर क्यों मैंने यह कदम उठाया। मैंने पार्टी को 32 साल दिए हैं। मैं 1994 में पार्टी में शामिल हुआ था। यह कदम केवल व्यक्तिगत नहीं है, यह पार्टी के भविष्य की चिंता से प्रेरित है। इसलिए मैंने कांग्रेस आलाकमान को सब कुछ विस्तार से बताया।'

 

असम में जल्द ही चुनाव का शंखनाद होने वाला है। ऐसे में नेताओं का पार्टी छोड़ना कांग्रेस के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसका असर चुनाव परिणामों में भी देखने को मिल सकता है, क्योंकि असम में भूपेन बोरा की अच्छी पकड़ मानी जाती है।

 

यह भी पढ़ें: 'खाने को आटा तक नहीं', सुसाइड नोट लिख दे दी जान, कहा- बच्चों का ध्यान रखना

हिमंत बिस्वा ने क्या कहा?

भूपेन कुमार बोरा के इस्तीफे के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। हिमंत बिस्वा ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी में परिवारवाद को बढ़ावा दिया जाता है।


हिमंत बिस्वा ने कहा कि भूपेन कुमार बोरा के माता-पिता का कोई राजनीतिक करियर नहीं था, इसी वजह से उन्हें ज्यादा अहमियत नहीं दी गई। यही कारण है कि उन्होंने इस्तीफा दिया। 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap