logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में डीटीसी बस ने मारी टक्कर, एक की मौत कई घायल

सेंट्रल दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में डीटीसी बस ने कई लोगों को टक्कर मार दी। मामले में दो लोगों के मौत होने की खबर है।

डीटीसी बस ने कई लोगों को टक्कर मार दिया

घटनास्थल की तस्वीर, Photo Credit- ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में डीटीसी बस ने कई लोगों को टक्कर मार दी। शनिवार सुबह हुए इस एक्सिडेंट में बेकाबू बस की टक्कर लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। कई अन्य के भी घायल होने की भी खबर है। एक स्थानीय चश्मीद ने बताया कि बस एक महिला ड्राइवर चला रही थी। हादसे के बाद वह फरार हो गई। बेकाबू बस ने ई-रिक्शा, दो मोटरबाईक और एक स्कूटर कुचल दिया। इस दौरान एक स्कूटी भी बस के नीचे फंस गई।  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बाकी घायलों को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। 

 

हादसे से नाराज लोगों ने डीटीसी बस को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद मौके पर दमकल की गाड़ियां भी पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में बाकी डिटेल्स का इंतजार किया जा रहा है।

 

समचार एजेंसी एएनआई ने घटनास्थल से एक वीडियो साझा किया है।

 

(खबर एपडेट की जा रही है)


और पढ़ें