logo

ट्रेंडिंग:

प्रेमी के साथ होटल में थी महिला, पति पहुंचा तो छत से कूद गई

प्रेमी के साथ होटल पहुंची महिला का छत से कूदते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस ने प्रेमी को पकड़ लिया है, जबकि महिला फरार होने में कामयाब रही।

Woman jumping from hotel roof.

होटल की छत से कूदती महिला। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

उत्तर प्रदेश में एक महिला ने होटल की छत से छलांग लगा दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। दरअसल, महिला अपने प्रेमी के साथ होटल पर थी। पति ने उसे रंगे हाथों पकड़ा तो छत से कूदकर भाग निकली। मामला उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का बड़ौत कस्बे का है। उधर, महिला के पति ने अपनी जान को खतरा जताया और पुलिस के पास एक शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के पहुंचने से पहले महिला होटल की छत से कूदकर भाग निकली, जबकि उसके प्रेमी को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

 

महिला के पति का दावा है कि सोमवार को एसपी कार्यालय स्थित महिला प्रकोष्ठ में दोनों की काउंसलिंग थी। यहां से महिला अपने प्रेमी के साथ बाइक से होटल पहुंची। पति ने बताया कि मैंने अपने भाई के साथ उसका पीछा किया और होटल पहुंचने पर पुलिस को सूचना दी। पति को देखकर महिला घबरा गई थी। महिला के भागने के बाद पति ने अपनी जान को खतरा जताया और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई। 

 

यह भी पढ़ें: गुजरात प्लेन क्रैश: प्रफुल्ल पटेल ने सिंगापुर एयरलाइंस को क्यों घेरा? 

 

बड़ौत कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार चहल ने बुधवार को घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना सोमवार की है। यह होटल बड़ौत कस्बे में छपरौली रोड पर स्थित है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला अपने प्रेमी शोभित के साथ होटल आई थी। इसी बीच उसके पति और ससुराल पक्ष के लोग वहां पहुंच गए। पति को देखने के बाद महिला घबरा गई और होटल की छत से कूदकर भाग निकली। वायरल वीडियो में भी महिला छत से कूदते दिख रही है। बताया जा रहा है कि होटल की छत लगभग 12 फुट ऊंची है।
 

प्रेमी और होटल संचालक से पूछताछ

बड़ौत कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चहल का कहना है कि पति की शिकायत की जांच की जा रही है। महिला के प्रेमी से पूछताछ जारी है। पुलिस होटल संचालक से भी पूछताछ करने में जुटी है। प्रभारी के मुताबिक यह होटल तुगाना गांव का एक युवक चला रहा था।

 

यह भी पढ़ें: एयरहोस्टेस की लाश लेने को तैयार नहीं कुकी, क्या मैतेई से है डर? समझिए

 

जान से मारने की धमकी दी: पति

अपनी पत्नी के खिलाफ पति ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक साल 2019 में महिला की शादी ककोर गांव के एक युवक से हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है। पति का आरोप है कि शादी से पहले ही पत्नी के कुछ लोगों से रिश्ते थे। विवाह से बाद भी यह सिलसिला जारी रहा। विरोध करने पर उसे न केवल झूठे केस में फंसाने बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap