logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'उसका प्यार जिंदा है', भाई-बाप ने की प्रेमी की हत्या तो लड़की ने शव से की शादी

'अभी उसका प्यार जिंदा है।' अपने प्रेमी के शव के साथ विवाह करने वाली युवती के मुंह से यह शब्द जब निकले तो सभी लोग हैरान रह गए। चार दिन पहले युवती के घरवालों ने ही उसके प्रेमी की हत्या की थी। अब लड़की ने पूरी उम्र विधवा बनकर बिताने की कसम खाई है।

Nanded Crime News,

आंचल और सक्षम। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक 20 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। पहले उसे पकड़कर पीटा गया। इसके बाद सिर में गोली मारी गई। इतने से भी दिल नहीं भरा तो सिर को पत्थर से कुचल दिया गया। मृतक युवक की पहचान 20 वर्षीय सक्षम टेट के तौर पर हुई है। उसे सिर्फ अंतरजातीय प्रेम संबंधों के कारण अपनी जिंदगी गंवानी पड़ी। वारदात को अंजाम उसकी प्रेमिका के भाई और बाप ने दिया। नांदेड़ पुलिस ने मामला दर्जकर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

सक्षम के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। तभी उसकी प्रेमिका आंचल घर पहुंची तो सभी लोग हैरान हो उठे। आंचल ने सिंदूर लगाया और सभी लोगों के सामने जिंदगी भर सक्षम की विधवा बनकर जीवन बिताने की खसम खाई। आंचल ने कहा कि सक्षम की मौत के बाद भी हमारा प्यार जीत गया है और मेरे बाप-भाई हार गए हैं। उन्होंने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की और कहा कि भले ही सक्षम अब नहीं है, मगर उसका प्यार अब भी जिंदा है।  

 

यह भी पढ़ें: 'अर्थशास्त्र पर राजनीति हो रही हावी', विदेश मंत्री जयशंकर ने क्यों कही ये बात?

कैसे करीब आए थे आंचल और सक्षम

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक सक्षम और आंचल के भाइयों के बीच दोस्ती थी। इस वजह से उसका अक्सर आंचल के घर आना-जाना था। इस बीच दोनों के बीच रिश्ता बन गया और दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करने लगे। दोनों ने तीन साल पुराने अपने प्रेम संबंध को शादी के पवित्र बंधन में बांधने की इच्छा जाहिर की तो आंचल के घरवालों ने जाति अलग होने के कारण इसका विरोध किया।

 

यह भी पढ़ें:  इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने राष्ट्रपति से क्यों मांगी माफी?

 

परिवार के दबाव के आगे नहीं झुकी आंचल

पारिवार के भारी दबाव के बावजूद आंचल ने सक्षम से अपना रिश्ता नहीं तोड़ा। दोनों ने शादी करने का फैसला किया। मगर इसकी भनक आंचल के परिजनों को लग गई। गुरुवार को आंचल के भाई और बाप ने सक्षम की पिटाई की। सिर पर गोली मारने के बाद पत्थर से कुचल भी दिया। सक्षम के अंतिम संस्कार में पहुंची आंचल ने पहले हल्दी लगाई और सिंदूर लगाकर सक्षम के शव से विवाह किया और जीवन भर सक्षम की विधवा बनकर उसके घर में रहने की कसम खाई। अब न केवल महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश में इस प्रेम कहानी की चर्चा हो रही है।


और पढ़ें