logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अब दिल्ली में हाउस टैक्स होगा माफ! AAP की MCD ने किया बड़ा ऐलान

आम आदमी पार्टी ने घोषणा करते हुए कहा है कि दिल्ली के 1300 से ज़्यादा अपार्टमेंट के वित्तीय वर्ष 2025-26 के हाउस टैक्स में 25% छूट दी जाएगी।

mcd house rent

अरविंद केजरीवाल। Photo Credit- (@AAP/ X)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव हार चुकी है। चुनाव हारने के बाद कुछ दिन की खामोशी के बाद पार्टी अब राजधानी में एक्टिव हो गई है। दरअसल, दिल्ली एमसीडी की सत्ता पर 'आप' काबिज है। 25 फरवरी को दिल्ली नगर निगम की बैठक होनी है। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता के लिए कई बड़ी सैगातें देने का वादा किया है।

 

एमसीडी में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी ने घोषणा की है कि मंगलवार को होने वाली बैठक में लोगों का वित्तीय वर्ष 2024-25 के हाउस टैक्स भरने पर पहले का बकाया सारा टैक्स माफ किया जाएगा।

 

दिल्ली के महापौर और 'आप' नेता महेश कुमार खिंची ने एक्स पर घोषणा करते हुए लोगों को राहत देने वाली बातें लिखी हैं। 

 

यह भी पढ़ें: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में PM मोदी का 'ट्रिपल-T' मंत्र, क्या-क्या कहा

  • 100 गज से छोटे मकानों का हाउस टैक्स माफ कर दिया जाएगा 
  • 100 से 500 गज के भवन का वित्तीय वर्ष 2025-26 का हाउस टैक्स 50% किया जाएगा। 
  • रिहायशी मकान जिनमें दुकानें चल रही हैं उनका वित्तीय वर्ष 2025-26 का व्यावसायिक हाउस टैक्स माफ होगा
  • दिल्ली के 1300 से ज़्यादा अपार्टमेंट के वित्तीय वर्ष 2025-26 के हाउस टैक्स में 25% छूट दी जाएगी।

बता दें कि रविवार को आम आदमी पार्टी ने बड़ी घोषणा करते हुए ऐलान किया था कि एमसीडी के सभी 12,000 अस्थायी कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। पार्टी अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, 'आम आदमी पार्टी ने अपना वादा निभाते हुए निगम के इन अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने का ऐतिहासिक फैसला कर लिया है। 25 फरवरी को एमसीडी सदन की बैठक में इसको लेकर प्रस्ताव पारित होगा।'

Related Topic:#aam aadmi party#MCD

और पढ़ें