logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पंजाब चुनाव: AAP की दूसरी लिस्ट जारी, सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर लड़ेंगे चुनाव

AAP ने पंजाब चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। इस लिस्ट में 31 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर फिर से बरनाला से चुनाव लड़ेंगे।

Arvind Kejriwal and Bhagwant Mann

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान। Photo Credit: AAP/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 31 और उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इससे पहले उसने 40 उम्मीदवारों की एक लिस्ट जारी की थी। इस तरह अभी तक वह 117 में कुल 71 उम्मीदवार उतार चुकी है और सिर्फ 46 सीटों के लिए ही उम्मीदवार उतारने बाकी हैं। AAP ने संगरूर लोकसभा सीट से सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर को एक बार फिर से विधानसभा चुनाव में उतार दिया है। वह उसी बरनाला सीट से चुनाव लड़ेंगे जहां से वह दो बार विधायक रहे हैं।

 

जिन 31 सीटों के लिए AAP ने कैंडिडेट उतारे हैं, 2022 में उनमें से 15 सीटों पर कांग्रेस, 11 पर AAP, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 2, शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी ने 1 सीट पर जीत हासिल की है। 11 सीटों में से एक सीट पर हुए उपचुनाव में AAP को हार मिली थी तो अब उसके कब्जे में सिर्फ 10 सीटें हैं। इन 10 विधायकों में से AAP ने सिर्फ 2 विधायकों को टिकट दिया है।


इस खबर को अपडेट किया जा रहा है।

Related Topic:#AAP#Punjab News

और पढ़ें