logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'एंट्री रोकी, लात-घूंसे मारे, CINTAA दफ्तर में अभिनेता दीपक काजिर के साथ मारपीट

CINTAA के दफ्तर में अभिनेता दीपक काजिर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पहले उन्हें एंट्री से रोका गया, फिर उनके साथ मारपीट की गई।

Deepak Qazir assault, दीपक काजिर

दीपक काजिर, Photo Credit-ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) के दफ्तर में अभिनेता दीपक काजिर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। CINTAA की लाइफटाइम मेंबर डेजी क्लेमेंट्स ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें अंदर जाने से रोक दिया गया था। इसके बाद जब दीपक काजिर ने पूछा कि उन्हें क्यों रोका जा रहा है तो माहौल बिगड़ गया और मारपीट की स्थिति बन गई। 

 

यह घटना 26 नवंबर की बताई जा रही है। इस बारे में CINTAA की आजीवन सदस्य डेजी क्लेमेंट्स ने बात की है। हालांकि, अभी तक CINTAA की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं सामने आया है। न ही इन दावों की पुष्टि हुई है। 

 

यह भी पढ़ें: झारखंड: रामगढ़ में सड़क हादसा, राजरप्पा मंदिर जा रहे 13 श्रद्धालुओं की मौत

क्या है पूरा मामला?  

डेजी क्लेमेंट्स ने इस घटना की जानकारी देते हुए कहा, 'यह गुरुवार (26 नवंबर) को हुआ, दीपक को अंदर जाने से रोका गया और उन्होंने पूछा कि क्यों? उन्होंने बस दीपक पराशर से कहा, ‘मुझे क्यों रोका? किस वजह से? मुझे जवाब चाहिए’ इसके बाद उन्हें बहुत बुरी तरह पीटा गया। अरमान ताहिल, बृजेश, राम और सपन भट्टाचार्य ने उन्हें लातों और घूंसों से मारा, जिससे वो घायल हो गए।'    

View on Instagram

 

 

 

खबर अपडेट की जा रही है


और पढ़ें