logo

मूड

ट्रेंडिंग:

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, एक ही परिवार के 5 की मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार की सुबह हुए एक हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई है। पढे़ं रिपोर्ट।

Social Media

दुर्घटनास्थल पर क्रेन कार को निकलवती पुलिस Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र में तेज रफ्तार स्लीपर बस ने अर्टिगा कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार रेलिंग तोड़ते हुए एक्सप्रेस-वे से नीचे जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। मृतकों में दो मासूम बच्चियां भी शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह करीब साढ़े चार बजे हुआ। हरियाणा के झज्जर से बिहार के नालंदा जा रही स्लीपर बस ने आगरा की ओर जा रही अर्टिगा कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार करीब 20 फीट तक घिसटती हुई नीचे जा गिरी, जबकि बस भी अनियंत्रित होकर पलट गई।

 

हादसे में कार सवार विनोद (45), उनकी बेटी दिव्या (13), साली अंजू (40), अंजू की बेटी अमृता (6) और ससुर भुनभुन (60) की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के अन्य सदस्य घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

यह भी पढ़ें: PM आवास की नींव भराते समय हुई पिता की मौत, लाश देखकर बेटे ने भी तोड़ा दम

वृंदावन दर्शन के लिए निकला था परिवार

घायल आर्यन ने बताया कि पूरा परिवार संतकबीरनगर से वृंदावन दर्शन के लिए निकला था। लखनऊ में कुछ देर रुकने के बाद वे एक्सप्रेस-वे पर आगे बढ़े थे। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार बस ने उनकी कार को टक्कर मार दी।

 

यह भी पढ़ें: अलीगंज अग्निकांड: फर्जी NOC के चलते दर्ज हुआ केस, मुश्किल में बिल्डिंग मालिक

चालक पर नशे में बस चलाने का आरोप

कुछ यात्रियों ने आरोप लगाया है कि बस चालक शराब के नशे में था और उसे झपकी आने की वजह से हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे की सूचना मिलते ही डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी की। घायलों का इलाज जारी है, जबकि पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Topic:#Car Accident

और पढ़ें